भोपाल : थाना मिसरोद पुलिस ने दो नकबजनों को गिरफ्तार करीब 2 लाख का माल बरामद किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने तीन मामलों का पर्दाफाश किया है।
थाना मिसरोद को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की 11 मिल के पास दो लड़के मोटरसाइकिल पर बोरी रखकर बायपास की ओर जा रहे हैं। बोरियों में कुछ सामान है, जिनकी तस्दीक हेतु थाने से टीम रवाना की गई। दोनों लड़कों की तस्दीक की गई जिनके पास बोरियों में नल टोटी व बिना नंबर की गाड़ी मिली। नाम- पता पूछने पर आरोपियों ने अन्नू उर्फ अनिकेत पिता शिवनारायण मालवीय उम्र 19 साल निवासी मंगल बाजार के पास मंडीदीप रायसेन व अरुण भूरट पिता विष्णु भूरट उम्र 19 साल निवासी मंगल बाजार के पास मंडीदीप रायसेन बताया।
आरोपियों ने कबूला कि 9/6/ 21 को शिव शक्ति ट्रेडर्स नामक हार्डवेयर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर उन्होंने लगभग 80 हजार रुपए की नल टोटी एवं सैमसंग का मोबाइल चोरी किया था। इसी तरह आरोपियों ने एक कम्पनी से लैपटॉप व पेनड्राइव और एक घर के सामने से मोटरसाइकिल चुराना भी कबूला।
आरोपियों से पुलिस ने हार्डवेयर का सामान, लैपटॉप और मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख का माल बरामद किया है। दोनों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
July 26, 2022 बीजेपी ने बड़वानी जिला, जनपद अध्यक्ष के लिए नामों का बनाया पैनल
गोपी नेमा की अगुवाई में आहूत बैठक में तय किए गए नाम।
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण […]
October 23, 2022 नौटंकीबाज हैं राहुल, कांग्रेस के रिमोट चलित अध्यक्ष हैं खड़गे – विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को मीडियाकर्मियों से […]
August 28, 2021 15 अगस्त को घटित घटना से नायता मुंडला का नाम जोड़ने पर ग्रामीणों ने जताया ऐतराज, बोले हमारे गांव में नहीं आता घटनास्थल
इंदौर : खंडवा रोड स्थित ग्राम नायता मुंडला के रहवासियों ने 15 अगस्त को हुई एक घटना में […]
July 4, 2025 एमवायएच में हर मंजिल पर उपलब्ध कराई गई सैंपल कलेक्शन की सुविधा
मरीजों को इधर - इधर उधर भटकने से मिली राहत।
मरीजों को भटकने से मिली राहत।
इंदौर : […]
August 4, 2020 AppCoins Price Prediction up to $0 012029 by 2025 APPC Forecast 2023 2030 Investors who recognized the potential of AppCoins early on have witnessed remarkable […]
November 21, 2022 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतें अधिकारी
लापरवाही तथा उदासीनता बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की […]
August 3, 2025 पेट्रोल पंप कर्मियों से विवाद करने वाले दो पहिया वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर
इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की सुरक्षा के लिए जारी "हेलमेट नहीं तो पेट्रोल […]