इंदौर : मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना है। सरकार कोरोना संक्रमण की स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए हैं। हालात में सुधार को देखते हुए शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने का निर्णय लिया जा रहा है।
26 जुलाई से लगेंगी 11 वी 12 वी की कक्षाएं।
सीएम शिवराज ने कहा कि 26 जुलाई से 11वीं और 12वीं की शाखाएं आरंभ की जाएगी । एक हफ्ते स्थिति को देखने के बाद अगस्त में उच्च शिक्षा के अन्य संस्थान प्रारम्भ किए जाएंगे ।यदि स्थिति सामान्य और नियंत्रण में रहती है ,तो शालाओं की अन्य कक्षाओं के संचालन की अनुमति भी दी जाएगी ।
शिक्षा केवल सरकार का दायित्व नहीं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षा के तीनों उद्देश्य ज्ञान, दान, नागरिकता के बेहतर संस्कार और कौशल विकास को सम्मिलित किया गया है। नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को आजीविका अर्जन में सक्षम बनाएगी यह इसकी विशेषता है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल राज्य सरकार का दायित्व नहीं है ।शिक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञों ,समाजसेवियों ,चिंतकों के मार्गदर्शन की भी आवश्यकता है ।राज्य शासन द्वारा शिक्षा गतिविधियों के संचालन के लिए विशेष रूप से मंत्री समूह का गठन किया गया है ।यह समूह विशेषज्ञों से सलाह कर कक्षा 6 से व्यवसायिक शिक्षा किस स्वरूप में आरंभ होगी, इसका निर्धारण करेगा ।शिक्षा समूह द्वारा पाठ्यक्रम निर्धारण ,प्रशिक्षण में प्राथमिकता आदि पर भी विचार विमर्श और सलाह के बाद निर्णय लिया जाएगा।
Related Posts
May 14, 2021 बड़ी राहत : थमने लगी है कोरोना की रफ्तार, नए संक्रमितों से डेढ़ गुना से अधिक हुए रिकवर
इंदौर : कोरोना संक्रमण को लेकर धीमी गति से ही सही पर हालात में सुधार नजर आने लगा है। […]
October 6, 2020 माणिकचंद वाजपेयी जन्मशताब्दी समापन समारोह में संघ प्रमुख करेंगे शिरकत
इंदौर : दैनिक स्वदेश के संपादक और इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार […]
March 18, 2021 पहली कक्षा के बालक ने संस्कृत के 55 श्लोकों का लगातार किया पाठ, इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
इंदौर: डेली कॉलेज में कक्षा पहली में पढ़ने वाले छात्र विहान ने एक बार में ही लगातार […]
July 20, 2017 अमेरिका ने पाक को दिया बड़ा झटका, आतंकियों को पनाह देने वाले देशों की लिस्ट में डाला नाम नई दिल्ली: अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है. अमेरिका ने पाकिस्तान का नाम उन […]
September 3, 2023 बाल-गोपाल की लीलाओं का स्वामी कृष्णपाद दास ने किया काव्यमय वर्णन
इंदौर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित ‘कृष्ण लीला काव्य-रस’ […]
July 14, 2023 आगामी 24 से 26 नवंबर तक बैंकॉक में होगा विश्व हिंदू कांग्रेस का आयोजन
विश्वभर से करीब तीन हजार प्रतिनिधि करेंगे शिरकत।
हिंदुओं को संगठित कर वैश्विक ताकत […]
September 10, 2021 खजराना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने हेतु की प्रतिभावान खिलाड़ी की आर्थिक मदद
इंदौर : इंदौर पुलिस शहर में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने कर्तव्य […]