इंदौर : बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी द्वारा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर की गई हल्के स्तर की बयानबाजी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि असंसदीय भाषा का प्रयोग कांग्रेस के नेताओं की संस्कृति बन गया है । प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करना कांग्रेसी नेताओं की फितरत बन गई है। जीतू पटवारी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा जी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है वह बेहद आपत्तिजनक है। मध्य प्रदेश की राजनीति में इस
प्रकार के शब्दों का कोई स्थान नहीं है। जब किसी व्यक्ति के पास कोई विषय नहीं होता है, कोई बात नहीं होती है, कोई शब्द शेष नहीं रह जाते हैं, तब इस प्रकार के अपशब्द और गालियां निकालना शेष रह जाता है जैसे शब्दों का प्रयोग जीतू पटवारी ने किया है।
बड़ा हुआ सो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर।
सोनकर के मुताबिक कमलनाथ के राजनीतिक अनुभव के बारे में पटवारी ने कहा कि उन्हें वी डी शर्मा से अधिक राजनीतिक अनुभव है। हम भी जानते हैं लेकिन कमल नाथ का अनुभव हमने बचपन में कविता सुनी है उसके जैसा है। जैसे, बड़ा हुआ सो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर पंछी को छाया नहीं फल लागे अति दूर। कमलनाथ का राजनीतिक अनुभव बिल्कुल खजूर के पेड़ जैसा है, जिससे प्रदेश की जनता को न तो छाँव की उम्मीद है और न ही फल की आस है। तो ऐसा बड़ा होना किसी भी काम का नहीं है जिसका कोई फायदा प्रदेश की जनता को ना मिले।
Related Posts
- January 17, 2020 अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर कांग्रेस पर बरसे राकेश सिंह इंदौर : शिवसेना नेता संजय राउत के पूर्व पीएम स्व. इंदिराजी की तत्कालीन अंडरवर्ल्ड डॉन […]
- May 18, 2020 लॉकडाउन 4 में राज्यों को दिए गए जोन तय कर छूट देने के अधिकार नई दिल्ली : कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढा दिया है। इसे […]
- February 22, 2022 मोबाइल लूट कर भाग रहे आरोपियों को ट्रैफिक पुलिस ने धर- दबोचा
इंदौर : मोबाइल लूट के भाग रहे तीन आरोपियों को फरियादी की शिकायत पर यातायात प्रबंधन […]
- February 7, 2021 उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़, तटीय इलाकों में भारी तबाही की आशंका, एक पॉवर प्रोजेक्ट को पहुंचा नुकसान..!
नई दिल्ली : उत्तराखंड में हिमालयी ग्लेशियर के टूटने से भारी तबाही का खतरा उत्पन्न हो […]
- September 8, 2019 चांद की सतह पर मिली लैंडर विक्रम की लोकेशन, इसरो कर रहा संपर्क का प्रयास बंगलुरु : चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम की सटीक लोकेशन का पता चल गया है। ऑर्बिटर के जरिये […]
- August 20, 2021 श्रुति के साथ बीजेपी नेता मेनन ने लिए सात फेरे, इंदौर व मप्र से मेनन का रहा है गहरा नाता
नई दिल्ली : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सचिव 53 वर्षीय अरविंद मेनन शुक्रवार को […]
- February 21, 2023 इंदौर नगर निगम को अनुदान स्वरूप प्रदेश सरकार ने दिए 25 करोड़
इंदौर हर मापदंड में है आगे, इंदौर द्वारा जारी ग्रीन बांण्ड की मुख्यमंत्री ने की […]