शिमला : हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में सात लोगों की मौत होने की खबर मिली है। नौ लोग लापता बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल्लू जिले में चार और चम्बा में एक व्यक्ति की मौत होने की आशंका है। लाहौल-स्पीति में दो लोगों की मौत हो गई और नौ लापता हैं।
मां- बेटे बाढ़ में बहे।
बताया जाता है कि कुल्लू में मणिकरण के पास ब्रह्मगंगा में अचानक बाढ़ आने से 25 वर्षीय पूनम और उसका चार वर्षीय बेटा नदी के तेज प्रवाह में बह गए। एक अन्य महिला और पुरुष के भी बाढ़ में बह जाने की सूचना है।
लाहौल में बादल फटे।
मिली जानकारी के मुताबिक लाहौल के उदयपुर में मंगलवार रात बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ में मजदूरों के दो तम्बू और एक निजी जेसीबी मशीन बह गई। बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हो गई और नौ श्रमिक अब भी लापता हैं। राज्य पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दलों को लापता लोगों की तलाश के लिए भेजा गया है।
भूस्खलन के कारण वाहन फंसे।
लाहौल-स्पीति के विभिन्न हिस्सों में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और कई वाहन फंस गए हैं। भूस्खलन के कारण राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
इस बीच, राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है और शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है।
Related Posts
May 19, 2023 जया किशोरी के श्रीमुख से नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन आज से
3 दिन के आयोजन में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण व्यवस्था - पटेल।
इंदौर : […]
January 28, 2021 अवैध हथियारों सहित दो आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्टल व कारतूस बरामद
इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों सहित कारतूसों का बड़ा जखीरा जब्त करते हुए […]
March 30, 2022 चौथी लहर की आशंका से घबराने की जरूरत नहीं, सामान्य फ्लू की तरह ही रहेगा इसका प्रकोप- डॉ. पांडे
इंदौर : चीन, हांगकांग, वियतनाम, फ्रांस सहित कई देशों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे […]
May 16, 2020 8 और कंटेन्मेंट क्षेत्र किए गए डिनोटिफाइड इंदौर : शहर में कोविड-19 से संबंधित मामलों में रिकवरी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। […]
October 16, 2019 स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर जताई चिंता, जनता से की साफ-सफाई रखने की अपील इंदौर : मानसून की विदाई तो हो गई है पर मच्छरों का प्रकोप शहर में बढ़ गया है। डेंगू के […]
December 11, 2022 G – 20 के कार्यक्रम मप्र की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का सुअवसर
मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर सहित भोपाल और खजुराहो में होने वाले जी-20 सम्मेलन के […]
March 28, 2017 भोपाल-उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट: तीन संदिग्ध 10 अप्रैल तक फिर से रिमांड पर भोपाल। एनआईए ने भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट मामले में पकड़े गए तीन संदिग्ध […]