इंदौर : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण काबू में नहीं आ रहा है। वहीं केरल में संक्रमण में फिर उछाल आने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। वहां प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। मप्र के सीधी व पन्ना जैसे जिले भी चिंता को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारे अपने इंदौर में संक्रमण फिलहाल नियंत्रण में है पर संक्रमित मामलों में उतार- चढ़ाव संकेत दे रहा है कि हमारी जरा सी चूक हमें भयावह हालात में धकेल सकती है। एक दिन पूर्व ही कुछ मामले बढ़ जाने पर सीएम शिवराज भी चिंता जता चुके हैं। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना जरूरी हो गया है।
5 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार को आरटी पीसीआर व रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 10185 सैम्पल लिए गए। 8867 की जांच की गई। 8849 निगेटिव मिले।5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 20 लाख 40 हजार 482 सैम्पलों की जांच की गई है। 1 लाख 52 हजार 987 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 1 लाख 51 हजार 564 ठीक भी हो चुके हैं।
शुक्रवार को 5 मरीज ठीक होकर घर लौटे। अब सिर्फ 32 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते करीब एक माह से कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। अबतक कुल 1391 मरीजों की अधिकृत रूप से मौत की पुष्टि की गई है।
Related Posts
February 24, 2022 मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे जाएंगे पुणे के दामोदर खडसे
इंदौर : श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर द्वारा स्थापित समिति शताब्दी सम्मान […]
August 25, 2019 विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर सिंधु ने रचा इतिहास नई दिल्ली : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने इतिहास रच दिया है। विश्व बैडमिंटन […]
June 11, 2021 शहर में कई जगह कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
इंदौर : पेट्रोल,डीजल व गैस के बढ़ते दामों और बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में […]
March 21, 2020 कोरोना से लड़ने की तैयारियों का सांसद लालवानी ने लिया जायजा इंदौर : सांसद शंकर लालवानी कोरोना से जंग को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को […]
January 8, 2023 म्हारो इंदौर का सीएम शिवराज सिंह ने किया विमोचन
इंदौर : अप्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल समिट के अवसर पर असली दुनिया द्वारा प्रकाशित […]
January 16, 2017 पुलिस ने सीरियल रेपिस्ट किया गिरफ्तार, 500 से ज्यादा बच्चियों को बना चुका है शिकार नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों से शोषण करने की कोशिश के मामले में एक […]
January 28, 2020 जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ विधि समारोह 2 फरवरी को इंदौर : जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ विधि समारोह 2 फरवरी को बायपास स्थित एक […]