नई दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रच दिया है। 41 साल से ओलिंपिक में चले आ रहे पदक के सूखे को मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने गुरुवार को खत्म कर दिया। बेल्जियम से हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी जैसी ताकतवर टीम को 5-4 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। इस तरह भारत ने 1980 के बाद ओलिंपिक में पहली बार हॉकी में कोई पदक जीता।
सर चढ़कर बोला मैच का रोमांच।
कांस्य पदक के लिए हुए इस मैच का रोमांच सर चढ़कर बोला। आठ बार की ओलिंपिक चैंपियन और दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय टीम एक समय 1-3 से पिछड़ रही थी लेकिन दबाव से उबरकर आठ मिनट में चार गोल दागकर टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।
भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 17 वें मिनट और 34 वें मिनट पर दो जबकि हार्दिक सिंह ने 27 वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 29 वें मिनट और रुपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किया।
जर्मनी को ओर से इन खिलाड़ियों ने किए गोल।
दुनिया की चौथे नंबर की टीम जर्मनी की ओर से तिमूर ओरूज, निकलास वेलेन, बेनेडिक्ट फुर्क और लुकास विंडफेडर ने गोल किए।
Related Posts
March 21, 2025 ट्रेन में यात्री ने पैसे नहीं दिए तो किन्नरों ने पीट – पीट कर की हत्या
भोपाल से चली गोडवाना एक्सप्रेस में 13 मार्च को हुई थी घटना।
पुलिस ने ना गिरफ्तारी […]
March 20, 2017 पांच किस्तों में नकद एरियर दे सकती है सरकार भोपाल। अगस्त से मिलने वाले सातवें वेतनमान से पहले सरकार साढ़े पांच लाख […]
July 22, 2023 पोलिसिंग इन इंडिया, ट्रायल्स एंड ट्रिबुलेशंस का विमोचन
पूर्व आईपीएस अखिलेश झा ने लिखी है यह पुस्तक।
कर्तव्यपथ पर चलते हुए आनेवाली कठिनाइयों […]
October 25, 2016 लालू के बेटे ने सुशील मोदी से कहा- मेरी नहीं, अपने नपुंसक बेटे की कराएं शादी
पटना.बिहार के डिप्टी सीएम और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को मिल रहे शादी के […]
June 3, 2020 सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज फीवर क्लीनिक में कराएं परीक्षण- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना से घबराएं […]
June 11, 2025 राजा के घर पहुंचा सोनम का भाई गोविंद
राजा की मां से मिलकर सोनम की करतूत के लिए मांगी माफी।
सोनम को कठोरतम दंड मिले : […]
July 30, 2023 यौमे आशूरा के मौके पर शहरभर से निकलकर कर्बला मैदान पहुंचे ताज़िए
शाही शानो शौकत के साथ निकला सरकारी ताजिया।
सर्वधर्म संघ ने किया अखाड़े और ताज़िए के […]