इंदौर : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले झांसेबाज को महिला थाना पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया। आरोपी, पीड़िता को वीडियो बनाकर वायरल करने एवं किसी को बतानें पर जान से मारने की धमकी देता था।
महिला थाना इंदौर पर पीड़िता ने आकर शिकायत की थी कि आरोपी प्रदीप साहू निवासी पवासा मक्सी रोड उज्जैन ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। अब वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐठता है। किसी को बताने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उक्त शिकायत पर अपराध क्रमांक 57/2021 धारा 376 ( 2 ) छ, 376 ( 2 )1, 506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 354 सी भादवि एवं 66 ई आईटी एक्ट का भी इजाफा किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश मे कई बार दबिश दी गई मगर आरोपी उज्जैन पवासा का रहने वाला था तथा शातिर किस्म का होने से पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस बीच 4 अगस्त को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिलने पर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया। आरोपी के खिलाफ दर्ज प्रकरण में लगाई गई धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
April 26, 2018 रेलवे क्रासिंग करते हुए स्कूल की वेन ट्रेन से भिड़ी- 13 बच्चों की मौत उत्तर प्रदेश: up के कुशीनगर में एक स्कूल वेन रेलवे से क्रॉस करते समय पैसेंजर ट्रेन 55075 […]
February 15, 2023 आवासीय भवन का व्यावसायिक उपयोग करने पर भवन किया गया सील
इंदौर : बिना कार्यपूर्णता व अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त किए भवन का व्यावसायिक उपयोग करने […]
February 19, 2023 विद्याधाम में महाशिवरात्रि पर लगा रहा भक्तों का मेला
अभिषेक, शिव महिमा स्तोत्र, लक्ष्यार्चन आराधना सहित संपन्न हुए विभिन्न […]
March 25, 2025 प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा का पर्व : सीएम डॉ. यादव
प्राचीन परंपराओं को निभाते हुए विकास के नए-नए कीर्तिमान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है […]
August 8, 2022 बैंक एटीएम पर धावा बोलने से पहले ही पकड़े गए 5 बदमाश
इंदौर : बैंक एटीएम पर डकैती की योजना बनाती हुई गैंग, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गई। […]
September 6, 2022 38 वार्डों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान, निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
शहर के विभिन्न स्थानो से 150 से अधिक डम्पर, 85 टैªक्टर के माध्यम से उठाया सी एंड डी […]
September 1, 2020 विमानतल प्रशासन खुद संभालेगा डोमेस्टिक कार्गो की व्यवस्था इंदौर : एयरपोर्ट से डोमेस्टिक कार्गो को गति मिल रही है। अब रोज़ाना 15 से18 टन माल भेजा जा […]