इंदौर : घर में घुसकर मोबाइल चुराने वाला शातिर नकबजन, पुलिस थाना चन्द्रावतीगंज की गिरफ्त में आ गया है।
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा जा सका। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज बने मददगार।
बीते दिनों चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र में घर में घुस कर 3 मोबाइल चोरी होने की सूचना फरियादी द्वारा दी गई थी।इस पर थाना चन्द्रावतीगंज में अपराध क्र 76/2021 धारा 457,380 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपी की पतारसी हेतु थाना प्रभारी चंद्रावतीगंज द्वारा टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के कई CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में टी शर्ट के कलर के आधार पर आरोपी मुकुन्द पिता शंकर पंवार जाति पारदी निवासी पोटलोद रोड चन्द्रावतीगंज को पकड़ा गया। आरोपी से की गई पूछताछ में उसके द्वारा चोरी किए गए 3 एंड्रॉयड मोबाइल क़ीमत 30,200 रू बरामद किए गए। आरोपी मुकुन्द पंवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया।
Related Posts
December 19, 2019 प्रदर्शनकारी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बलप्रयोग इंदौर : प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा एक साल बीतने के बावजूद युवाओं के साथ किये गए वादे […]
February 8, 2021 रेल परियोजनों पर काम होने के साथ बढ़ेगा धन का आवंटन- मंत्री गेहलोत
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता […]
July 27, 2025 बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल ने पार्टी कार्यालय पर […]
April 14, 2020 3 मई तक निरस्त रहेंगी यात्री गाड़ियां, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफण्ड इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद रेल […]
November 6, 2022 आस्था व उल्लास के साथ संपन्न हुआ श्रीहरि – तुलसी का विवाह
इंदौर : कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी रविवार की शाम राजेंद्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में […]
January 1, 2019 कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक राम मंदिर पर अध्यादेश नहीं- पीएम मोदी नई दिल्ली: नए साल 2019 के पहले दिन एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने राम मंदिर, राफेल, […]
March 15, 2021 हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने भी निकाय चुनाव की आरक्षण अधिसूचना पर लगाई रोक
इंदौर : मप्र में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव टलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। […]