इंदौर : खंडवा लोकसभा सीट पर निकट भविष्य में उपचुनाव होने वाला है। इसके चलते दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढा दी है। बीजेपी से वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे इस सीट से प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। उनकी सक्रियता यहां बनी हुई है। पड़ौसी खरगौन लोकसभा सीट से वे पूर्व में सांसद भी रह चुके हैं। संगठन स्तर पर लंबे समय तक काम करने से कार्यकर्ताओं के बीच भी उनकी अच्छी पैठ है, जिसका लाभ उन्हें मिल सकता है। यही कारण है कि वे लगातार खंडवा लोकसभा के दौरे कर रहे हैं।
रविवार को कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी के साथ ओंकारेश्वर और मांधाता के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खंडवा लोकसभा सीट की वर्तमान स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।
संत- महात्माओं से की मुलाकात।
ओंकारेश्वर प्रवास के दौरान मोघे- मूलचंदानी ने नजर निहाल आश्रम के प्रमुख संतश्री से आशीर्वाद लिया। अन्य संत महात्माओं से भी उन्होंने मुलाकात की।
Related Posts
February 7, 2021 रणजीत सिंह की पाठशाला में NCC कैडेट्स ने सीखे ट्रैफिक के नियम
इंदौर : सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को NCC के 9 mp बटालियन के 150 कैडेट्स को ट्रैफ़िक […]
November 23, 2022 प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट मप्र व इंदौर की ब्रांडिंग के माध्यम बनें
इंदौर के नागरिकों की सहभागिता से अविस्मरणीय होगा आयोजन।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन और […]
August 27, 2020 सीएम से मिले मोघे, बस ऑपरेटरों की परेशानी शीघ्र दूर करने का किया आग्रह भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने भोपाल […]
August 5, 2021 41 साल बाद हॉकी में पदक जीतने पर देशभर में दौड़ी खुशी की लहर, पीएम मोदी ने टीम को दी बधाई
नई दिल्ली : ओलिम्पिक में 41 साल बाद हॉकी में भारत के पदक जीतने पर देशभर में खुशी की लहर […]
January 30, 2023 निजी वाहनों को हतोत्साहित और लोक परिवहन को प्रोत्साहित करें..
‘झंडा ऊंचा रहे हमारा ’ अभियान के तहत प्रेस क्लब सभागृह में शहर की यातायात व्यवस्था पर […]
November 8, 2022 एमजी रोड सड़क निर्माण की गुणवत्ता की आईआईटी से हो जांच
सड़क निर्माण में हुआ करोड़ों का भ्रष्टाचार।
12 इंच की सड़क को 11 इंच की बनवाने वाले […]
October 2, 2020 किसानों के हित में हैं कृषि सुधार कानून, कांग्रेस कर रही गुमराह- गहलोत
इंदौर : वरिष्ठ भाजपा नेता, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत […]