इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर और आसपास के शहरों के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत ट्रेन चलाने की मांग की है। सांसद लालवानी ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और लगातार बढ़ते इंदौर शहर की जरूरतों के बारे में उन्हें अवगत कराया। उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के समक्ष मांग रखी कि इंदौर से महू, पीथमपुर, देपालपुर होते हुए सांवेर, उज्जैन, देवास को इंदौर के साथ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के माध्यम से जोड़ा जाना चाहिए।
इंदौर के विकास और विस्तार को देखकर रैपिड ट्रांजिट सिस्टम जरूरी।
सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि इंदौर, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। शिक्षा और स्वास्थ्य का प्रमुख केंद्र है। ये शहर 2 ज्योतिर्लिंग के बीच में स्थित है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होने के कारण भी यहां पर दबाव काफी है। सांसद लालवानी ने बताया कि उन्होंने आरआरटीएस की मांग केंद्रीय मंत्री से की है और बताया कि आने वाले समय में इंदौर की ज़रुरतों को ध्यान में रखते हुए इसकी जरूरत है। सांसद लालवानी ने बताया कि आरआरटीएस से सड़कों पर वाहनों का बोझ कम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
Related Posts
August 17, 2021 विश्व युवा तीरंदाजी स्पर्धा में भारत ने 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीते, खेल मंत्री ठाकुर ने पदक विजेताओं को दी बधाई
नई दिल्ली : टीम इंडिया ने पोलैंड के व्रोक्लॉ में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुल 15 […]
May 23, 2023 प्रेस्टीज यूजी कैंपस के अंतिम वर्ष के छात्रों को दी गई फेयरवेल पार्टी
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर अंडरग्रेजुएट कैंपस के […]
September 6, 2019 EAT राइट मेले में दी जाएगी सन्तुलित आहार की जानकारी इंदौर : मध्यप्रदेश में पहली बार EAT राइट MELA 8 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। स्कीम […]
September 23, 2023 हाइकोर्ट व जिला कोर्ट के न्यायाधीशों ने भी किया टू व्हीलर व साइकिल का इस्तेमाल
इंदौर : पर्यावरण सुधार की दिशा में मनाए गए नो कार डे के तहत हाइकोर्ट व जिला कोर्ट के […]
July 25, 2021 नगर व ग्रामीण बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के आखरी रविवार को किसी महत्वपूर्ण विषय […]
June 7, 2021 2 फ़ीसदी पर अटकी कोरोना संक्रमण दर, मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमीं
इंदौर : बीते तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की दर 2 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। इंदौर […]
May 15, 2017 उज्जैन नगर निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ धारा 420 में प्रकरण उज्जैन। नगर निगम उज्जैन के तीन अधिकारियों के खिलाफ शनिवार को नानाखेड़ा थाने में नगर निगम […]