इंदौर : बड़ा गणपति से कृष्णपुरा ब्रिज तक एमजी रोड के चौड़ीकरण की कवायद फिर शुरू हो गई है। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शुक्रवार सुबह इस क्षेत्र का रोड चौड़ीकरण को लेकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, सुनील गुप्ता, भवन अधिकारी विवेश जैन, जोनल अधिकारी जीडी सुतार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
रोड चौड़ीकरण में बाधाओं का लिया जायजा।
निगम आयुक्त ने बड़े गणपति से कृष्णपुरा ब्रिज तक पैदल भ्रमण करते हुए रोड चौड़ीकरण में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रोड चौड़ीकरण की पूरी योजना का नक्शा भी देखा तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। क्षेत्र के रहवासियों से भी निगमायुक्त ने चर्चा की। ।चर्चा के दौरान रहवासी रोड चौड़ीकरण के लिए सहमत दिखाई दिए।
मकानों पर लगाए जाएंगे निशान।
निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों को बाधक मकानों पर फिर से निशान लगाने के निर्देश दिए गए इसी के साथ क्षेत्र के धर्म स्थलों आदि की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
बता दें कि एमजी रोड, बड़ा गणपति चौराहा से कृष्णपुरा ब्रिज तक 60 फीट चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है ।
Related Posts
February 20, 2019 पाकिस्तान से दो- दो हाथ करने को तैयार मलखान सिंह कानपुर; सरकार अनुमति दें तो वे अपने सैकड़ों साथियों के साथ बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान से […]
December 13, 2021 विवाह समारोह में घुसकर जेवरात उड़ाने वाला बदमाश पकड़ाया, लाखों के आभूषण बरामद
इंदौर : मैरिज गार्डन से ज्वैलरी चुराने वाला बदमाश तेजाजीनगर पुलिस की गिरफ्त में आया है। […]
February 15, 2021 बच्चों को सोशल मीडिया के जरिए कहानियां सुनाएगी संस्था द डिवाइन चाइल्ड सोसायटी
इंदौर : हमारे परिवार पहले संयुक्त थे। घर में दादा,दादी, ताऊ, ताई, चाचा- चाची और परिवार […]
June 18, 2024 कोलकाता में खड़ी ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, 09 की मौत, कई घायल
मृतकों में मालगाड़ी का चालक, सहचालक और ट्रेन का गार्ड भी शामिल।
ट्रेन की तीन बोगियों […]
June 4, 2021 ब्लैक फंगस के 12 हजार इंजेक्शन इंदौर पहुंचे, कीमत भी है बेहद कम..!
राहत भरी खबर : ब्लैक फंगस के मोर्चे पर सुकून देने वाली खबर मिली है। इसके उपचार में […]
December 23, 2020 लक्ष्मण सिंह गौड़ मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने रखे विचार
इंदौर : भाजपा संगठन द्वारा तय सभी मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे […]
April 8, 2022 जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर 75 स्थानों से निकलेगी स्वराज यात्रा
इंदौर : स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति, इंदौर महानगर आजादी के अमृत महोत्सवी वर्ष में […]