इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की और ग्वालियर चंबल, मुरैना संभाग में अति वृष्टि के कारण बांध और नहरों को हुए नुकसान के दुरुस्तीकरण के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग की।
789 करोड़ रुपए की राशि के आवंटन का किया आग्रह।
मंत्री तुलसी सिलावट ने मुख्यमंत्री चौहान से ग्वालियर-चंबल संभाग में अतिवृष्टि के कारण जल संसाधन विभाग की क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई परियोजनाओं के पुनर्निर्माण व पुनर्स्थापन को लेकर चर्चा की। उन्होंने जल संसाधन विभाग की सर्वे टीम की अति वृष्टि से क्षति के आकलन की रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर विभाग को 789 करोड़ की राशि आवंटन का भी अनुरोध किया।
जन आशीर्वाद यात्रा की दी जानकारी।
मंत्री तुलसी सिलावट ने सीएम शिवराज से कहा कि अतिवृष्टि से जो नुकसान फसलों और किसानों को हुआ है, उसकी भरपाई की जाए, ताकि किसानों को समय पर रबी फसल हेतु सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके ।मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।
Related Posts
April 30, 2021 साईं मन्दिर ट्रस्ट ने कोरोना पीड़ितों के लिए न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई CT SCAN की सुविधा
इंदौर : साँई बाबा मंदिर संस्थान ट्रस्ट छत्रीबाग इंदौर मानव सेवा में बीते कई वर्षों से […]
January 7, 2019 गरीब सवर्णों को मोदी सरकार का लॉलीपॉप नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ऐन लोकसभा चुनाव के मौके पर आरक्षण की बैसाखी का सहारा […]
February 1, 2021 सांसद लालवानी ने सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं के साथ की बैठक, भिक्षुक पुनर्वसन योजना लागू करने को लेकर की चर्चा
इंदौर : बुजुर्गों के साथ हुए बुरे बर्ताव से हुई इंदौर की बदनामी से सांसद शंकर लालवानी […]
October 24, 2020 शिवराज सरकार को 2 और निर्दलीय विधायकों का मिला समर्थन, अब बहुमत के लिए चाहिए सिर्फ 2 सीटें
भोपाल : मप्र की भाजपा सरकार को 2 और निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है।अब भाजपा को […]
November 24, 2023 तीन दिसंबर को सुबह 08 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना
विधानसभा निर्वाचन - 2023
पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न करायी जाएगी मतगणना।
इंदौर : […]
December 25, 2018 कमलनाथ के मंत्रिमंडल में संतुलन साधने की कवायद भोपाल: लंबे विचार- मंथन के बाद सीएम कमलनाथ ने अपना मंत्रिमंडल गठित कर लिया है। शपथ ग्रहण […]
May 9, 2024 बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का निधन
रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुक्तिधाम […]