इंदौर : अपने कर्तव्यों के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए सुरक्षा एवं उनके हितों की रक्षा करने वाले समाज के रक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित करने के लिए आउटकम्स डिलीवर्ड संस्था ने 16 अगस्त 2021 को देश के विभिन्न शहरों के बच्चों के लिए ऑनलाइन राखी बनाने का सेशन आयोजित किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर खूबसूरत राखियां तैयार की। ये राखियाँ बच्चों ने पुलिस को अपनी तरफ़ से धन्यवाद देने के उद्देश्य से बनाई।
आउटकम्स डिलीवर्ड संस्था की संस्थापक मूमल सिसोदिया ने कहा कि पुलिस जानमाल की रक्षा के साथ अपराध को समाप्त कर शांति स्थापना में अहम भूमिका अदा करती हैं। सच्चें अर्थो में पुलिस समाज की रक्षक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन द्वारा हम समाज के उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं, जो निस्वार्थता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हर प्रकार से हमारी रक्षा करते हैं। इस आयोजन में भाग लेेकर बच्चों ने अपने नन्हें हाथों से खूबसूरत राखियां बनाई। राखी बनाते समय बच्चों का उत्साह देखने लायक था।
बच्चों द्वारा बनाई गई उक्त राखियां शनिवार को डीआईजी ऑफिस में अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर मनीषा पाठक सोनी को इंदौर पुलिस के लिए भेंट की गयी।
बच्चों की भावना से अभिभूत इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों ने लगे हाथ ये राखियां अपनी कलाईयों पर बंधवाकर, बच्चों को तहेदिल से धन्यवाद दिया।
Related Posts
- July 8, 2021 मोदी के पुनर्गठित मंत्रिमंडल में 36 नए चेहरे शामिल, 7 को राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया
नई दिल्ली : मोदी मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित पुनर्गठन और विस्तार बुधवार को पूरा हो […]
- January 20, 2021 24 जनवरी को होगा आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का युवक- युवती परिचय सम्मेलन
इंदौर : आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास द्वारा 24 जनवरी को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित […]
- February 12, 2022 इंदौर के 25 स्टार्टअप्स को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया पुरस्कृत, एक सप्ताह में आएगी मप्र की स्टार्टअप पॉलिसी
इंदौर : शहर के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम रहा। सांसद सेवा संकल्प […]
- October 24, 2018 सबसे कम पारियों में विराट ने बनाए 10 हज़ार रन, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड विशाखापत्तनम:भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के साथ खेले जा रहे 2 […]
- August 11, 2021 भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान
इंदौर : भारत छोड़ो आंदोलन की 79 वी वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के […]
- October 8, 2022 पीएफआई और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू – आर्य
इंदौर : प्रतिबंधित किए गए संगठन पीएफआई और कांग्रेस की मिलीभगत है। दोनों एक ही बात कहते […]
- January 6, 2021 इंदौर को बनाएंगे दुनिया का सबसे सुंदर शहर, पीपल्याहाना ब्रिज के लोकार्पण के अवसर पर बोले सीएम शिवराज
इंदौर : इंदौर : निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से पीपल्याहाना के कार्यक्रम में […]