भोपाल: एट्रोसिटी एक्ट से जुड़े मामलों में सपाक्स पीड़ितों को कानूनी मदद उपलब्ध कराएगा। इसके लिए जिलेवार विधिक प्रकोष्ठ स्थापित किये जाएंगे।
ये बात सपाक्स की दो दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिलों में एट्रोसिटी एक्ट के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है। इस प्रकोष्ठ में रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के साथ ही पार्टी से जुड़े वकील शामिल होंगे जो एट्रोसिटी एक्ट के पीड़ितों को विधिक सलाह देने के साथ उनके मुकदमे भी लड़ेंगे। श्री त्रिवेदी ने कहा कि सपाक्स एक मिशन को लेकर चल रही है। पार्टी लोकसभा चुनाव में भी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। उन्होंने कहा कि सपाक्स का सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को इससे जोड़ा जाएगा।
पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीणा घाणेकर ने बताया कि पार्टी संगठन की गांव से जिला स्तर तक चुनाव प्रक्रिया 26 जनवरी से प्रारंभ होगी। बैठक में पार्टी के महासचिव सुरेश तिवारी ने भी अपनी बात रखी।
एट्रोसिटी एक्ट के पीड़ितों की कानूनी मदद करेगा सपाक्स
Last Updated: December 8, 2018 " 02:25 pm"
Facebook Comments