इंदौर : उल्लास और उमंग का पर्व है दीपोत्सव। इस पर्व की एक रंगीनियत आंगन में बनी रंगोली से भी है। घर-आंगन को शोभित करने वाली रंगोली बनाना तो सब चाहते हैं, लेकिन बनाने का तरीका नहीं आता। इसी के चलते संस्कार भारती मालवा प्रांत और इंदौर प्रेस क्लब ने एक कार्यशाला का आयोजन किया है। ताकि इंदौर प्रेस क्लब के सदस्य एवं पत्रकारों के परिजन आसान तरीके से रंगोली बनाना सीख सकें।
दो दिवसीय इस निशुल्क रंगोली कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार 7 नवंबर को दोपहर 3 बजे होगा। प्रथम दिन दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यशाला लगेगी। अगले दिन रविवार 8 नवंबर को यह कार्यशाला सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रेस क्लब परिवार के सदस्य एवं मीडिया के साथियों के परिजन कार्यशाला में भाग लेना चाहे तो प्रेस क्लब कार्यालय में नाम दर्ज करवा सकते हैं।
संस्कार भारती की चित्रकला विभाग की प्रमुख शुभा ताई वैद्य ने बताया कि कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रंगोली के रंग प्रेस क्लब द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रतिभागियों को अपने साथ एक पानी मग, आटा चलनी और रफ कपड़ा साथ लाना होगा।
Related Posts
June 21, 2023 महंगे शौक पूरे करने के लिए कर्ज लेकर नहीं चुका पाने पर रची खुद के अपहरण की साजिश
अपहरण की झूठी साजिश का भंवरकुआ पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश।
इंदौर : कार […]
December 21, 2021 कोरोना काल में दिवंगत मप्र के पत्रकारों पर केंद्रित पुस्तक ‘बिछड़े कई बारी- बारी, का सीएम शिवराज व अन्य अतिथियों ने किया विमोचन
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के मानसरोवर सभागार में "बिछड़े कई […]
December 31, 2021 मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के विरोध में डॉक्टर्स काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन
इंदौर : सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के मप्र सरकार के […]
February 1, 2025 राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत इंदौर पहुंचा पूर्वांचल के युवाओं का दल
एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, इंदौर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत से कराया […]
September 27, 2020 शर्मनाक : भोपाल रेलवे स्टेशन पर दो अधिकारियों ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, रेलवे ने किया निलम्बित..!
भोपाल : मप्र की राजधानी भोपाल में दो रेल अधिकारियों द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म की […]
January 21, 2025 धर्म को हमारी संस्कृति में कर्तव्य माना गया है : श्रीमती इनामदार
इंदौर : देवी अहिल्या सेवा न्यास, राष्ट्र सेविका समिति इंदौर व भोजपुरी साहित्य अकादमी […]
May 11, 2019 इंदौर में 13 मई को होगा प्रियंका का रोड शो इंदौर: मालवा- निमाड़ की 8 लोकसभा सीटों पर सातवे और आखरी चरण में 19 मई को मतदान होगा। इसके […]