इंदौर : कहते हैं दोस्त सुख- दुःख के साथी होते हैं पर 12 वी की छात्रा के साथ उसके ही दोस्तों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने इस मामले में थाना लसूड़िया में अपने 4 दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में एक लड़की भी शामिल है।
लसूड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा अपने दोस्तों के साथ मांडव घूमने गई थी। लौटते समय उसे एक मित्र ने कोल्ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड्रिंक पीते ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसके बेहोश होने पर साथी मित्र उसे स्कीम नम्बर 78 के एक मकान में ले गए जहां तीन दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसकी सहेली ने इस दुष्कर्म में दोस्तों का साथ दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी दोस्तों ने बेहोशी की हालत में ही उसे सड़क पर छोड़ दिया। होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें सारी घटना बताई। बाद में परिजनों के साथ लसूड़िया थाने पहुंचकर पीड़िता ने सहेली सहित चारों आरोपी दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए गए हैं।
Related Posts
April 1, 2023 मप्र की पहली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हुई रवाना।
लोगों में वंदे भारत को लेकर नजर आया […]
July 20, 2017 अमेरिका ने पाक को दिया बड़ा झटका, आतंकियों को पनाह देने वाले देशों की लिस्ट में डाला नाम नई दिल्ली: अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है. अमेरिका ने पाकिस्तान का नाम उन […]
December 8, 2021 सीडीएस जनरल विपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रेश, 14 लोग थे सवार, 13 की मौत की खबर
नई दिल्ली : तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में वायुसेना का एमआई17-वी5 […]
March 9, 2022 रोटी, कपड़ा, मकान के साथ पढाई, दवाई और कमाई वाला है बजट- मालू
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविन्द मालू ने बजट को […]
August 29, 2020 इंदौर ने समाजसेवा का पेश किया अनुकरणीय उदाहरण- सीएम इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अभय प्रशाल में आयोजित समारोह के दौरान कोरोना […]
December 25, 2024 वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने स्व. प्रभाष जोशी के साथ अपने आत्मीय संस्मरण साझा किए
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय का स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने किया स्वागत।
इंदौर : भारत […]
February 12, 2025 अभद्र टिप्पणियों को लेकर यू ट्यूबर अलाहबादिया और समय रैना के खिलाफ एफआईआर
मुंबई : 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट्स के मामले में यूट्यूबर […]