इंदौर : कहते हैं दोस्त सुख- दुःख के साथी होते हैं पर 12 वी की छात्रा के साथ उसके ही दोस्तों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने इस मामले में थाना लसूड़िया में अपने 4 दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में एक लड़की भी शामिल है।
लसूड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा अपने दोस्तों के साथ मांडव घूमने गई थी। लौटते समय उसे एक मित्र ने कोल्ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड्रिंक पीते ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसके बेहोश होने पर साथी मित्र उसे स्कीम नम्बर 78 के एक मकान में ले गए जहां तीन दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसकी सहेली ने इस दुष्कर्म में दोस्तों का साथ दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी दोस्तों ने बेहोशी की हालत में ही उसे सड़क पर छोड़ दिया। होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें सारी घटना बताई। बाद में परिजनों के साथ लसूड़िया थाने पहुंचकर पीड़िता ने सहेली सहित चारों आरोपी दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए गए हैं।
Related Posts
August 7, 2022 हर घर तिरंगा अभियान में भी इंदौर रहेगा नंबर वन
शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य आदि संस्थाओं और संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों से सक्रिय भागीदारी […]
December 12, 2021 छोटी सी शुरुआत भी ला सकती है बड़ा परिवर्तन
कहते हैं कि मन में यदि कुछ कर गुजरने की ललक हो तो छोटी सी शुरुआत भी एक बड़ा परिवर्तन ला […]
July 12, 2023 जी – 20 में आने वाले मेहमान 56 दुकान पर लेंगे व्यंजनों का स्वाद
निगमायुक्त ने निरीक्षण कर समुचित व्यवस्थाओं के दिए निर्देश।
जीरो वेस्ट होगा […]
November 7, 2024 देवास में 15 हैक्टेयर जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई
सरकारी जमीन पर लोगों ने बना लिए थे अवैध मकान।
सीएम राइज स्कूल के लिए आवंटित है मुक्त […]
May 19, 2019 सातवे चरण में अभी तक 53 फीसदी मतदान भोपाल: लोकसभा के सातवे और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे है। प. […]
January 28, 2017 शहला मसूद हत्याकांड में सभी आरोपियों को आजीवन कारावास इंदौर। शहला मसूद हत्याकांड में सीबीआई की कोर्ट ने सभी आरोपियों को आजीवन कारवास की सजा […]
July 27, 2021 तीसरी लहर को लेकर स्थिति साफ होने तक नहीं करवाए जाएंगे निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग का हाईकोर्ट में जवाब
भोपाल : फ़िलहाल मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नहीं होंगे।विशेषज्ञों की सलाह और […]