इंदौर : देश भर में आई कोरोना त्रासदी से लोगो का जानमाल का नुकसान तो हुआ ही, कई लोगो ने अपने “अपनो” को भी इस त्रासदी में खोया है। संस्था मातृभूमि द्वारा अब कोई परिवार अपने को नही खोए इसके लिए जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें संस्था के सदस्य लोगो को ‘वैक्सीन लगवाओ-गिफ्ट पाओ’ से जागरूक कर रहे हैं। संस्था मातृभूमि के संरक्षक उत्तम सिंह वालिया ने बताया की बापट चौराहा दीनदयाल उपाध्याय नगर सुखलिया केंद्र पर विधायक रमेश मैंदोला एवं सुरजीत सिंह वालिया के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन लगवाने पर लोगो को रिटर्न गिफ्ट दिए जा रहे हैं, साथ ही लोगो को कोरोना से बचाव की जानकारी भी सदस्यो द्वारा दी जा रही हैं।
संस्था का प्रयास तारीफें काबिल।
कलेक्टर मनीष सिंह ने बापट चौराहा जोन पर चल रहे इस अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महा वैक्सीन अभियान में लोगों को जागरूक करने का जो जिम्मा संस्था के सदस्यों ने उठाया है, वह वाकई तारीफें काबिल है। वैक्सीन लगाओ-गिफ्ट पाओ अभियान से लोगों में जागरूकता तो आएगी ही, इससे अधिक से अधिक लोग टीकाकरण करवाएंगे।
Related Posts
December 14, 2022 व्यापम घोटाले के 8 आरोपी 7-7 वर्ष की सजा से दंडित
इंदौर : मध्यप्रदेश में बहुचर्चित व्यापम घोटाले के 8 आरोपियों को 7-7 साल के कारावास से […]
September 30, 2021 तीन बार व रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण किए धराशायी
माफिया विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को अवैध निर्माण करने और अवैध रूप से शराब बेचने पर 3 […]
June 28, 2021 हीरा खनन के लिए जंगल नष्ट करने वाला अनुबंध हो निरस्त, जनवादी संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर की मांग
इंदौर : प्रदेश के पर्यावरण और जंगल को नष्ट करने के फैसले के खिलाफ इंदौर में विभिन्न जन […]
December 27, 2023 कोरोना के नए वेरिएंट जेएन 1 से डरने की नहीं, सजग रहने की जरूरत
नया वेरिएंट संक्रामक है पर इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं।
बुजुर्ग, कमजोर इम्यूनिटी और […]
March 19, 2025 मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धारण किया फलाहारी बाबा का रूप
अनोखे अंदाज में इंदौरवासियों को दी रंगपंचमी की शुभकामनाएं।
बजरबट्टू सम्मेलन और […]
March 14, 2023 16 मार्च से प्रारंभ होगा प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान का वार्षिकोत्सव ‘मंथन’
हजारों छात्र रॉक बैंड, सूफी नाइट, सनबर्न डीजे सार्टेक की धुनों पर थिरकेंगे।
10 हजार […]
July 27, 2022 महापौर व पार्षदों का गजट नोटिफिकेशन जारी, जल्द हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
इंदौर : नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और स्थान एक - दो दिन […]