काबुल : अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो बड़े धमाके हुए हैं।इन धमाकों में अभी तक 12 अमरीकी सैनिकों समेत करीब 60 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है । 15 अमरीकी सैनिक और 120 के करीब अन्य लोग घायल बताए गए हैं।
बताया जाता है कि घटना के वक्त एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में अफगान नागरिक मौजूद थे। ऐसे में हताहतों की संख्या काफी बढ़ सकती है।आत्मघाती हमले के जरिए किए गए इन धमाकों का शक आतंकी संगठन आईएसआईएस पर किया जा रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने सिर्फ एक ब्लास्ट की पुष्टि की है लेकिन तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके सैनिकों ने दो बड़े धमाकों की आवाज सुनी है।
पहले से ही था हमले का अंदेशा।
दो दिन पहले ही अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला हो सकता है। काबुल एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी थी। बावजूद इसके आत्मघाती हमलावर धमाके करने में कामयाब रहे। अमरीका को इस हमले में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
आईएसआईएस के समर्थक सोशल मीडिया पर तालिबान के खिलाफ जमकर प्रचार कर रहे हैं। आईएसआईएस ने तालिबान को अमेरिका का पिट्ठू भी करार दिया था।
Related Posts
July 18, 2025 सुपर स्वच्छ लीग में सर्वोच्च अवॉर्ड हासिल कर लौटे महापौर व स्वच्छता टीम का जोरदार स्वागत
इंदौर वाराणसी को सिखाएगा स्वच्छता का पाठ।
इंदौर की जनता व सफाई मित्रांे के सहयोग से […]
June 26, 2022 मप्र की टीम ने रचा इतिहास,मुंबई को हराकर पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी
बंगलुरू : मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से […]
February 27, 2021 आयुष- हीरक और वैष्णवी- गार्गी ने युगल खिताब पर जमाया कब्जा
इंटरनेशनल वल्र्ड टेनिस टूर जूनियर आईटीएफ ग्रेड-5 टेनिस चैंपियनशिप।
इंदौर : अमेरिका […]
May 18, 2021 जब्तशुदा रेमडेसीवीर का मरीजों के लिए हो इस्तेमाल, जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने ने दिया आदेश
इंदौर : रेमडेसीवीर की चोरी और कालाबाजारी के पिछले एक माह में सैकड़ों प्रकरण सामने आए […]
August 26, 2021 डीआईजी से मिले कांग्रेसी, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बलप्रयोग और मुकदमें दर्ज करने पर जताया रोष
इंदौर : त्योहार मनाने की अनुमति देने की मांग को लेकर बुधवार को किए गए प्रदर्शन में […]
January 30, 2023 सर तन से जुदा जैसे नारे बर्दाश्त नहीं होंगे – विजयवर्गीय
इंदौर : बीती 25 जनवरी को इंदौर के समुदाय विशेष के इलाकों सर तन से जुदा के नारे लगाए […]
February 6, 2023 मासूम बच्ची को अगवा कर हत्या करने वाले दरिंदे को मृत्युदंड
इंदौर : आजाद नगर थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर चाकू से हमला कर […]