इंदौर : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन वाहन चोरों को थाना कनाड़िया पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपियों से चोरी की गई मोटर साइकिल जब्त की गई है।बता दें, पुलिस थाना कनाडिया पर दिनांक 11 सितंबर को फरियादी राहुल पिता प्रकाश बड़गुर्जर निवासी भूरी टेकरी इंदौर ने मानवता नगर गेट से अपनी मोटर साइकिल एच. एफ डीलक्स की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर थाना कनाड़िया पर अपराध क्र. 544/21 धारा 379 IPC का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। थाना कनाडिया की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी मुकेश पिता मोहन बोरसे 25 वर्ष, आशीष पिता मेहरबान राजपूत 21 वर्ष और सचिन पिता कैलाश कश्यप उम्र 24 वर्ष इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी गयी मोटर साइकिल नं MP09/XD/9732 एच. एफ डिलक्स जप्त की गई है। आरोपियों से अन्य वारदातों एवं वाहनों आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
June 20, 2025 जुगल जाटव का आईआईटी खड़गपुर में हुआ चयन
मां कनकेश्वरी देवी विद्या विहार के होनहार छात्र हैं जुगल।
कलेक्टर बनकर करना चाहते है […]
November 8, 2020 इंदौर प्रेस क्लब में शुरू हुई दो दिवसीय रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला
इंदौर : संस्कार भारती मालवा प्रांत और इंदौर प्रेस क्लब के संयुक्त बैनर तले आयोजित दो […]
February 17, 2021 कोरोना संक्रमण में आया उछाल यथावत, 89 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों आए उछाल में मंगलवार को भी कोई कमीं नहीं आई। करीब साढ़े […]
January 8, 2022 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 से अधिक उम्र के लोगों को 10 जनवरी से लगेंगे बूस्टर डोज
नईदिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में घोषणा […]
July 25, 2024 रेल बजट में मध्यप्रदेश को मिला 14,738 करोड़ रुपए का आवंटन
सेफ्टी, कवच, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं यात्री सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस।
जबलपुर : […]
June 25, 2023 15 माह की कमलनाथ सरकार ने की थी किसानों के साथ धोखाधड़ी
कांग्रेस की नारी सम्मान योजना मात्र छलावा है।
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू और […]
April 25, 2021 फिक्की के पदाधिकारियों से सीएम शिवराज ने ऑक्सीजन परिवहन के संसाधन जुटाने में सहयोग की अपील की
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ शनिवार […]