राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो पर मनभेद नहीं होना चाहिए। इंदौर-1 से नव निर्वाचित विधायक संजय शुक्ला ने इस दिशा में सराहनीय पहल की। उनके खिलाफ चुनाव लड़े दो बार के विधायक और बीजेपी प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता के निवास पर संजय शुक्ला पहुंचे, उनसे गले मिलकर गिले-शिकवे दूर किये और उनकी माताजी से भी आशीर्वाद लिया। सुदर्शन गुप्ता ने भी संजय शुक्ला का भावभीना स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संजय शुक्ला के पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला बड़े भैया मेरे लिए पितातुल्य हैं। जल्दी ही उनसे मिलकर सारी गलतफहमी दूर कर दूंगा।
चुनाव के दौरान सुदर्शन गुप्ता ने बड़े भैया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, उसे लेकर माहौल में कड़वाहट घुल गई थी। अपने बिगड़े बोल का खामियाजा भी सुदर्शन गुप्ता को भुगतना पड़ा और वे चुनाव हार गए।
विजयी हुए कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने चुनावी कड़वाहट को भूलकर जो सदायशता दिखाई उससे राजनीतिक हलकों के साथ आम जनता में भी अच्छा मैसेज गया है।
Related Posts
August 19, 2025 किन्नर संतान को घर में रखकर पालें तो पैदा नहीं होंगे किन्नर समूह..
समाज में किन्नरों को नहीं मिलता सम्मानजनक स्थान,
किन्नरों के नेग मांगने पर सवाल […]
June 27, 2021 अनलॉक हुए शहर में सावधानी बनाए रखना बेहद जरूरी, संक्रमण कम हुआ है, खत्म नहीं…
इंदौर : कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया है पर खत्म नहीं हुआ है। इसलिए शहर व […]
November 29, 2022 विधायक शुक्ला ने दिखाई मानवीय संवेदना
सड़क पर भटकते नेत्र हीन बालक को व्यास पीठ पर ले जाकर पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद […]
November 13, 2023 वार्ड 13 में कैलाश विजयवर्गीय के रोड शो में उमड़ी भीड़
जनसंपर्क के दौरान पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत।
विजयवर्गीय ने बताया भाजपा को […]
January 3, 2022 सनाढ्य ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में सैकड़ों रिश्ते तय हुए
इंदौर : सनाढ्य ब्राह्मण समाज के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को शुभकारज गार्डन […]
September 26, 2021 समाज में आई नैतिक गिरावट से रूबरू कराता नाटक ‘अंत हाजिर हो’
इंदौर : सारी गालियां मां, बहन या बेटी पर आ कर ही क्यूं दम लेती है। ये गालियां नहीं […]
May 10, 2021 ‘आयुष क्योर’ एप के जरिए आयुष चिकित्सकों से लिया जा सकेगा निःशुल्क परामर्श
इंदौर : आयुष विभाग द्वारा शुरू की गई 'वैद्य आपके द्वार' योजना के जरिये घर बैठे आयुष […]