इंदौर : 03 शातिर नकबजनों को थाना राजेन्द्रनगर पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपियों से पूछताछ में क्षेत्र में की गई चोरी की 6 वारदातो का खुलासा हुआ है।
पकड़े गए आरोपी सुनसान घरों की रैकी कर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों से करीब 3, लाख 50 हजार रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण व 11,350 रुपये नकदी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों के नाम भारत पिता चन्दर बंजारा,अजय पिता ओंकार मानकर व जितेन्द्र पिता चन्दर बंजारा बताए गए हैं।
आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिसमें अन्य मामलों के खुलासे की भी संभावना है ।
Facebook Comments








