इंदौर : देर रात तक चली मतगणना के बाद इंदौर अभिभाषक संघ के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर दिनेश पांडे 794 वोट पाकर विजयी हुए। सौरभ मिश्रा 663 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। गोपाल कचोलिया को 656 और दिनेश हार्डिया को 204 मत मिले। सौरभ मिश्रा तीसरे स्थान पर चल रहे थे, आखरी क्षणों में वे गोपाल कचोलिया को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर रहे।
उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र निम विजयी रहे। उन्हें 901 वोट मिले। मनोहर सिंह पंडितिया 615 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। चक्रेश कुमार जैन को 372 और गोपाल शर्मा को 343 वोट मिले।
सचिव पद पर कपिल बिरथरे ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्हें 1326 वोट मिले। श्रीराम सिंह भदौरिया को 583 और रमाकांत शर्मा को 326 वोट प्राप्त हुए।
सहसचिव पद पर हरीश कुमार वन्दावड़े ने जीत हासिल की। उन्हें 838 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे जितेंद्र यादव को 698 वोट मिले। हेमंत यादव को 385 और मोना अग्निहोत्री को 329 वोट प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पुरुषोत्तम सोमानी निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें 1123 वोट हासिल हुए। रोशन कुमार कश्यप को 612 और पिंकी सुनहरे को 474 वोट मिले।
कार्यकारिणी के 6 पदों पर पल्लविका अद्ध्यारु 954, शालू वाघेला 869, रत्नेश पाल 835, विजय व्यास 801, रामदास नैनावत 712 और रायसिंह परिहार 693 वोट पाकर विजयी रहे।
Related Posts
March 21, 2020 विद्याधाम में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगाई गई रोक, चैत्र नवरात्रि में भी लागू रहेगा प्रतिबन्ध इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित श्री विद्याधाम परिसर आगामी सूचना तक श्रद्धालुओं के लिए बन्द […]
May 17, 2021 हालात में सुधार को देखते हुए धर्मस्थल खोलने पर विचार करें सरकार- मंजूर बेग
इंदौर : मध्य प्रदेश सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने हालात में सुधार को देखते हुए […]
October 11, 2023 शेष 94 सीटों पर बीजेपी भी करना चाहती है अब कांग्रेस की सूची का इंतजार..!
🔹कीर्ति राणा 🔹
मध्य प्रदेश का मतदाता किस पार्टी को सिर आंखों पर बैठाएगा, किसका तर्पण […]
April 2, 2025 06 अप्रैल को जोर – शोर से मनाया जाएगा बीजेपी का स्थापना दिवस
07 से 13 अप्रैल तक चलाया जाएगा बस्ती चलो अभियान।
आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा […]
July 11, 2024 जीवन मूल्यों का सर्वश्रेष्ठ पैकेज एक गुरु ही दे सकता है : सुमित्रा ताई
इंदौर : अच्छी और उच्च शिक्षा विद्यार्थी इस इच्छा से हासिल करते हैं की आगे चल कर उन्हें […]
August 11, 2021 इंदौर के माथे पर सजी एक और उपलब्धि, केंद्र सरकार ने घोषित किया देश का पहला वाटर प्लस शहर
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने इंदौर को देश का पहला वॉटर प्लस शहर घोषित किया है। कलेक्टर […]
May 15, 2025 अजेय योद्धा थे बाजीराव पेशवा, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं में होती है उनकी गणना..
बाजीराव पेशवा पर लिखी पुस्तक के विमोचन समारोह में बोले अतिथिगण।
इंदौर : हमारा इतिहास […]