इंदौर : शहर के पूर्वी क्षेत्र में फिर हुए गोलीकांड में एक टायर व्यापारी के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि लसूड़िया थाना क्षेत्र के एचपी पेट्रोल पम्प के पास बुधवार रात 10 बजे के करीब ये घटना घटित हुई। बाइक पर आए 3 बदमाशों ने टायर व्यापारी पर गोली चलाई और भाग निकले। नरेंद्र मेहरा नामक घायल टायर व्यापारी को विजयनगर क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुकान बंद कर जा रहे थे घर।
टायर व्यापारी की दुकान पर नौकरी करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि व्यापारी नरेंद्र मेहरा उज्जैन के रहने वाले हैं। वो वहीं से अपडाउन करते हैं। बुधवार रात दुकान बंद करके वे सड़क के दूसरी तरफ खड़ी कार के पास पहुंचे ही थे कि बाइक पर आए 3 बदमाशों ने गोली चलाई और भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर वो कार के पास पहुंचा तो देखा कि सेठजी नरेंद्र मेहरा के हाथ में गोली लगी है। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल घायल व्यापारी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
लेनदेन के विवाद में गोली मारने की आशंका।
गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राथमिक जांच व व्यापारी के कर्मचारियों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को आशंका है कि लेनदेन के विवाद में गोली चलाई गई है। लूट की बात से उसने इनकार किया है। घायल व्यापारी के बयान के बाद स्थिति पूरीतरह स्पष्ट हो सकेगी।
Related Posts
July 20, 2019 तुलना उनसे करें जिनके पास पेट भरने को रोटी नहीं है- आचार्यश्री इंदौर: मन के पाप को वचन में प्रकट करने से रोकने वाला भी धर्मी ही है। हमारी पूरी जिंदगी […]
September 29, 2020 23 फीसदी तक पहुंचा कोरोना का ग्रोथ रेट, बेकाबू हो रहे हालात..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को संक्रमण का ग्रोथ […]
September 9, 2023 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
चार लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच […]
December 12, 2022 गाड़राखेड़ी की जमीन पर बनाएं खेल मैदान, विधायक शुक्ला ने की मांग
इंदौर : मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा गाडराखेड़ी की […]
April 6, 2023 उत्साह के साथ मनाया गया बीजेपी का स्थापना दिवस
वरिष्ठ नेताओं ने फहराया पार्टी का ध्वज।
देशभक्ति गीतों की दी गई प्रस्तुति।
इंदौर […]
September 27, 2020 सांवेर को मिली बड़ी सौगात, 24 सौ करोड़ की नर्मदा परियोजना का सीएम ने किया शुभारम्भ
इंदौर : उपचुनाव के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। […]
January 26, 2024 मां शाकंभरी देवी की तांडव आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
पांच हजार से अधिक भक्तों ने लिया कहीं भी जूठन नहीं छोड़ने का संकल्प।
सुबह से देर रात […]