इंदौर : एंटी माफिया अभियान के तहत अवैध रूप से शराबखोरी कराने वाले ढाबों व होटलों पर, इंदौर पुलिस ने शिकंजा कसा। बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब परोसने वाले एक होटल के मैनेजर को मौके से गिरफ्तार कर होटल संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
दरअसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू पुनीत गहलोत व एसडीओपी महू विनोद शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी इंचार्ज बड़गौंदा उनि कुंवर सिंह बामनिया द्वारा थाने की टीम को लेकर क्षेत्र में संचालित होटल/ ढाबे पर आकस्मिक चेकिंग की गई। इस दौरान क्षेत्र के गणेश ढाबा कैलाश फाटा, गवली पलासिया पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई तो मौके पर लोग शराब पीते पाए गए। होटल में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। लाइसेंस आदि के बारे में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पुलिस ने अवैध रूप से शराब का सेवन कराने पर होटल पर काम करने वाले धीरज पाटीदार निवासी प्रिंस कॉलोनी गवली पलासिया को मौके से पकडा और होटल संचालक रूपेश पिता राकेश पाटीदार उम्र 19 साल निवासी गवली पलासिया के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया ।
अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले लोगों के विरुद्ध इंदौर पुलिस की उक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।
Related Posts
September 29, 2024 घी की फैक्ट्री पर मारा गया छापा, लाखों रुपए कीमत का नकली घी जब्त
इंदौर : खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 5 हजार लीटर से अधिक नकली घी (पाम […]
February 23, 2025 इंग्लैंड के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने साबित किया बौना
इंग्लिस के शतक की बदौलत इंग्लैंड को 05 विकेट से किया पराजित।
लाहौर : पैट कमिंस और […]
August 20, 2022 भांग माफिया मंजूर खान को रासुका में किया गया निरुद्ध
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने भांग माफिया मो. मुजाहिद खान उर्फ मंजूर भांगवाला पर रासुका […]
March 10, 2024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला श्रमिक नेत्रियों को किया सम्मानित
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एमपी बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन और संयुक्त […]
May 8, 2020 28 और पाए गए कोरोना संक्रमित, 1727 पर पहुंचा आंकड़ा.. इंदौर : कोरोना की रफ्तार पर इंदौर में कुछ हद तक जरूर ब्रेक लगा है पर लड़ाई अभी लम्बी है। […]
March 24, 2025 स्वच्छ नदी के रूप में बहने की उम्मीद के साथ कान्ह में अर्पित किया गया शुद्ध जल
इंदौर : विश्व जल दिवस की पूर्व संध्या पर कान्ह सरस्वती नदी का कृष्णपुरा छत्री घाट पर […]
August 5, 2024 सीसीएमएस सिस्टम के तहत लैपटॉप और मोबाइल से कंट्रोल होगी शहर की स्ट्रीट लाइट्स
मंत्री, महापौर, सांसद और विधायक ने देखा स्काडा सिस्टम का लाइव डेमोंसट्रेशन।
सीसीएमएस […]