इंदौर : नगर निगम द्वारा मयंक ब्लू वाटर पार्क के पास रमेश भाटिया क्रिकेट अकादमी के सामने किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। निर्मला राधेश्याम पटेल, सुधांशु शर्मा एवं अन्य द्वारा बिना अनुमति के लगभग 16000 स्क्वेयर फ़ीट में यह अवैध सेट एवं स्ट्रक्चर का निर्माण कर लिया था, जिसे हटाया गया।
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि अवैध निर्माणकर्ता को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर निर्माण की अनुमति नियमानुसार प्राप्त करने की सूचना दी गई थी और अवैध निर्माण नहीं करने के लिए सूचित भी किया गया था। इसके बाद भी निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण किया गया।
निगम को लग रहा था 22 लाख का चूना।
अवैध निर्माणकर्ता द्वारा यदि निगम से विधिवत अनुमति प्राप्त की जाती तो लगभग 22 लाख से अधिक का भवन अनुज्ञा शुल्क का भुगतान निगम को करना होता इस प्रकार अवैध निर्माणकर्ता द्वारा निगम से विधिवत अनुमति प्राप्त नहीं की जाकर निगम को 22 लाख से अधिक राशि की की वित्तीय हानि भी पहुंचाई गई।
रिमूवल कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी गजल खन्ना ,रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे सहित जिला, पुलिस और निगम प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे!
Related Posts
October 15, 2022 फरियादी को ब्लैकमेल कर 50 लाख रूपए की मांग करने वाले पूर्व नौकर सहित 4 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : 50 लाख रुपए की ब्लैकमेंलिग करने वाले 04 शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने […]
April 5, 2020 कोरोना कर्मवीरों पर पत्थर बरसाने वाले टाटपट्टी बाखल में पॉजिटिव मिले 10 मरीज इंदौर : दो दिन पूर्व जिस टाटपट्टी बाखल में महिला डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टॉफ पर हमला […]
February 1, 2021 पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा बजट- लालवानी
सांसद लालवानी ने कहा कि कोरोना के कठिन समय के बाद का अभूतपूर्व बजट।
सांसद ने कहा कि […]
August 11, 2021 इंदौर के माथे पर सजी एक और उपलब्धि, केंद्र सरकार ने घोषित किया देश का पहला वाटर प्लस शहर
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने इंदौर को देश का पहला वॉटर प्लस शहर घोषित किया है। कलेक्टर […]
February 14, 2023 मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ियों को दी सवा करोड़ से अधिक की सौगात
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को इंदौर प्रवास पर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस […]
November 23, 2021 पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत से की मुलाकात, टोंकखुर्द में एसडीएम दफ्तर खोलने की रखी मांग
देवास : पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने म.प्र. शासन के राजस्व […]
June 16, 2024 अब तीन घंटे में नहीं, सात दिन में लगेंगे 51लाख पौधे
अब 51 लाख पौधे 7 से 14 जुलाई के बीच जन भागीदारी से लगाएंगे।
रेवती रैंज में एक ही दिन […]