इंदौर : इन दिनों सेंट्रल जेल का माहौल बदला- बदला सा है। जेल में सांस्कृतिक,संगीत,खेलकूद के आयोजन सहित कई नवाचार हो रहे हैं। नवागत सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर की विशेष रुचि के चलते करीब सेंट्रल जेल में 2500 कैदियों को आत्मग्लानि और अवसाद से उबारने के प्रयास शुरू हुए हैं।
सोनकर के दो माह के कार्यकाल में ही जेल में गीत-संगीत और खेलकूद का प्रशिक्षण भी आरम्भ हो गया है। नवरात्रि में पूरे नौ दिन माता की आराधना,गरबे, हैरत अंगेज प्रदर्शन,गीतों व आर्केस्टा की प्रस्तुति हुई। इस मौके पर कलेक्टर मनीष सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल प्रांगण में माता जी की आरती की और कैदियों को मार्गदर्शन दिया।
अंतिम दिन स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, अभिनव कला समाज़ के कोषाध्यक्ष कमल कस्तूरी, कार्यकारणी सदस्य सोनाली यादव,भोपाल के चार्टेड एकाउंटेंट जितेंद्र तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता गोरधन लिम्बोदिया, सरिता काला आदि मौजूद थे।
सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि आने वाले दिनों में जेल में धार्मिक और खेलकूद के आयोजन भी होंगे। उन्होंने बताया कि सभी कैदियों को स्वातंत्र्य गतिविधियों के साथ कड़ा अनुशासन कायम रखने की हिदायत दी गई है।
महोत्सव के समापन अवसर पर सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर,उप अधीक्षक सुजीत खरे सहित सुनील मण्डलेकर, अखिलेश डांगी ,दिनेश डांगी आदि अधिकारी भी उपस्थित थे।
Related Posts
June 29, 2020 स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए गठित हो रेगुलेटरी अथॉरिटी *गोविंद मालू*
इंदौर। खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने मुख्यमंत्री शिवराज […]
February 14, 2023 सड़क पार कर रही महिलाओं को एसयूवी ने कुचला, पांच की मौत
पुणे - नासिक राजमार्ग पर हुआ हादसा, तीन महिलाएं हुई घायल।
मैरिज हॉल में जाने के लिए […]
May 8, 2020 4 फीसदी से भी कम मिले नए कोरोना पॉजिटिव, 40 फीसदी से ज्यादा ने दी कोरोना को शिकस्त..! इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बीते कुछ दिनों से लगातार कम हो रहे हैं, ये बात […]
April 29, 2022 प्रशांत किशोर को कांग्रेस द्वारा अस्वीकार करने के ये हैं पांच कारण…
संजय त्रिपाठी
अभी अभी कांग्रेस के बड़े नेताओं ने चिंतन किया। चिंतन क्या हुआ यह किसी […]
September 14, 2022 स्व. उमेश शर्मा के नाम पर होगा प्रकाश नगर का सबसे बड़ा उद्यान – महापौर
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता स्व. उमेश शर्मा के नाम पर प्रकाश नगर […]
March 20, 2022 ग्वालियर पुलिस ने 12 लाख की लूट की घटना का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर : क्राइम ब्रांच व थाना मोहना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में थाना मोहना क्षेत्र […]
July 1, 2021 डीएड की मार्कशीट फर्जी पाए जाने पर दो शिक्षकों को किया गया सेवामुक्त
इंदौर : जिले में शासकीय स्कूलों में पदस्थ दो शिक्षकों को डीएड की फर्जी मार्कशीट […]