नई दिल्ली: फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर ने बात – बात में अभिव्यक्ति की आजादी की दुहाई देने वाले राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी फ़िल्म ‘ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को रिलीज़ नहीं होने देने की धमकी दे रहे हैं। राहुल गांधी को उन्हें डांट लगानी चाहिए। अनुपम खेर ने फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद उपजे विवाद पर कहा कि हम तथ्यों को बदल नहीं सकते। ये फ़िल्म उस शख्स की किताब पर आधारित है जो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के काफी करीब था। किताब के प्रकाशन के बाद उसपर कोई आपत्ति नहीं जताई गई तो अब बवाल क्यों मचाया जा रहा है।
अनुपम ने कहा कि जितना फ़िल्म का विरोध होगा उसे उतनी ही पब्लिसिटी मिलेगी।
विवाद पर मौन मनमोहन
उधर कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से जब इस फ़िल्म को लेकर सवाल किया गया तो वे बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए। हालांकि कांग्रेस नेता पुनिया ने इसे बीजेपी का गेम प्लान बताया।
आपको बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की लिखी किताब पर ही फ़िल्म’ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ बनी है। इसमें मनमोहन सिंह की भूमिका अनुपम खेर ने निभाई है। सोनिया गांधी का किरदार विदेशी अभिनेत्री सुजैन बर्नेट ने निभाया है जबकि संजय बारू की भूमिका में अक्षय खन्ना हैं। फ़िल्म 11 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।
Related Posts
July 4, 2020 इंदौर के आसपास के शहरों में भी लगेंगे स्मार्ट मीटर- त्रिपाठी इंदौर : स्मार्ट मीटर की योजना इंदौर में बेहतर ढंग से क्रियान्वित हुई है, यहां का अनुसरण […]
October 28, 2022 कार में ले जाई जा रही लाखों रूपए मूल्य की अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
इंदौर : अवैध रूप से कार में अवैध शराब का परिवहन करने वाले 02 आरोपी जूनी इन्दौर पुलिस की […]
April 13, 2022 लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, गाँधीजी को लेकर दिए बयान पर हूं कायम- कालीचरण महाराज
इंदौर : आजादी किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं मिली। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और […]
April 10, 2022 राजेंद्रनगर में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव
इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में रविवार को राम नवमी का उत्सव उत्साह, […]
April 19, 2024 महापौर ने किया वार्ड 83 का दौरा, स्थानीय गार्डन के सौंदर्यीकरण का दिया आश्वासन
अवैधानिक गतिविधियाँ गार्डन में न हो संचालित- महापौर।
सफ़ाई व्यवस्था के साथ स्थानीय […]
November 9, 2022 हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया प्रभु वैंकटेश का दरबार
भक्तों ने भगवान के साथ मनाई दीपावली।
प्रभु पधारे धरा पर भक्तों के साथ दीपावली […]
May 3, 2024 मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु व्यक्तिगत संपर्क पर दिया जाएगा जोर
लोकसभा निर्वाचन 2024
सरल, सुगम, निष्पक्ष, निर्विघ्न तथा शांतिपूर्ण रूप से मतदान […]