इंदौर : एरोड्रम पुलिस की तत्परता से बच्चे गुम होने के दो घंटे के अंदर ही बरामद कर माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना एरोड्रम की एफआरवी थाना क्षेत्र में भम्रण कर रही थी, तभी आईडियल स्कूल के पास स्कीम नंबर 51 मेनरोड़ पर तीन बच्चे जिसमें दो लड़की उम्र 4 वर्ष के करीब और एक लड़का उम्र 2 वर्ष रोड़ पर खडे दिखे। आसपास देखने पर बच्चों के परिजन नही दिखे तो एफआरवी के पुलिसकर्मियों ने बच्चों के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोई जानकारी नही मिलने पर एफआरवी स्टॉफ ने तीनों बच्चो को वाहन में बैठाकर उनके माता पिता की तलाश शुरू की। कंट्रोल रूम इंदौर के माध्यम से भी बच्चो की जानकारी का प्रसारण कराया गया। इसके चलते बच्चों के परिजनों का पता चल गया। ये बच्चे राघवेन्द्र पिता वीरेंद्र कुमार यागीक उम्र 24 वर्ष निवासी 159/4 कुशवाह नगर, बी सेक्टर इंदौर की बालिका परी पिता राघवेन्द्र उम्र 4 वर्ष , पुत्र विहान उम्र 2 वर्ष तथा पड़ौसी प्रवीण पिता रामकिशन अहिरवार उम्र 27 वर्ष निवासी 159/4 कुशवाह नगर, बी सेक्टर इंदौर की पुत्री समीक्षा उम्र 4 वर्ष थे। पुलिस द्वारा बच्चे गुम होने के दो घंटे के अंदर ही परिजनों की तलाश कर बच्चों को उनके सुपुर्द किया। अपने बच्चे सकुशल मिल जाने पर परिजनों ने एरोड्रम पुलिस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
Related Posts
May 15, 2025 अजेय योद्धा थे बाजीराव पेशवा, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं में होती है उनकी गणना..
बाजीराव पेशवा पर लिखी पुस्तक के विमोचन समारोह में बोले अतिथिगण।
इंदौर : हमारा इतिहास […]
October 19, 2021 जिला प्रशासन की मानवीय पहल, कैफ़े संचालक को बेदखल कर बुजुर्ग महिला को दिलाया प्रॉपर्टी का कब्जा
इंदौर : बुजुर्ग, निराश्रित एवं विधवा महिला की प्रॉपर्टी पर कब्जा जमाकर बैठे कॉफ़ी किंग […]
November 5, 2019 कैलाशजी की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता उज्जैन : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी के प्रदेशव्यापी किसान आक्रोश आंदोलन के तहत उज्जैन […]
October 24, 2021 अरसे बाद जमीं हिंदी कविताओं की महफ़िल, स्वर्णाक्षर सम्मान से नवाजे गए कवि हेमंत श्रीमाल
इंदौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित व यूनिवर्सल इंफ्राटेक द्वारा प्रायोजित […]
October 7, 2021 सर्वपितृ अमावस्या पर 12 सौ से अधिक साधकों ने किया दिवंगत परिजनों का तर्पण
इंदौर : तर्पण में श्रद्धा के साथ अर्पण और समर्पण का भाव भी होना चाहिए। भारतीय संस्कृति […]
January 10, 2022 पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के खिलाफ बीजेपी ने बनाई मानव श्रृंखला, चन्नी सरकार को ठहराया जिम्मेदार
इंदौर : यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। ऐसे में […]
July 23, 2021 केवल वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही, अखबार से लेना- देना नहीं- आयकर विभाग
नई दिल्ली : आयकर विभाग जब भी किसी समूह पर छापेमारी की कार्रवाई करता है, तो उसके पास उस […]