इंदौर : रिश्वतखोर सरकारी अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई सतत जारी है। मंगलवार को जनपद पंचायत इंदौर की महिला अधिकारी को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ये था मामला।
आवेदक अशोक पिता आनंद शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी 958 ओमेक्स सिटी फेज वन बायपास, इंदौर ने लोकायुक्त पुलिस में जनपद पंचायत में उपयंत्री गीता विजयवर्गीय के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदक अशोक शर्मा के मुताबिक उसे रंगवासा स्थित राजलक्ष्मी पैलेस में भूखंड क्रमांक E – 1 जो लक्ष्मी वर्मा के नाम पर है, पर मकान निर्माण के लिए नक्शा पास करवाना था। नक्शा पास करने के एवज में उपयंत्री गीता विजयवर्गीय 5 हजार रुपयों की मांग कर रही थी। लोकायुक्त पुलिस में शिकायत के बाद उपयंत्री से बातचीत में 4500 रुपए में लेनदेन तय हुआ। बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की गई। इसके आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और जनपद पंचायत की उपयंत्री गीता विजयवर्गीय को उनके निवास एफएच 104 स्कीम नम्बर 54 से 4500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी उपयंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम(संशोधित )2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
October 25, 2024 हेलोवीन पार्टी मनाने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर चिकित्सकों ने निकाली रैली
जूनियर डॉक्टर्स, नर्सेज, मेडिकल व नर्सिंग छात्र - छात्राएं और कर्मचारी संगठनों के […]
January 5, 2020 बीजेपी नेताओं पर प्रकरण दर्ज कर प्रशासन ने किया सराहनीय काम- बेग इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता मंजूर बैग ने जिला प्रशासन को बधाई […]
December 14, 2024 अखंड धाम पर रविवार से प्रारंभ होगा 57 वा अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत सम्मेलन
लव जिहाद सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक मुद्दों पर होगा विचार-मंथन।
जगदगुरू […]
November 8, 2021 खाद्य विभाग का कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर : कलेक्टर की नाक के नीचे उनके ही कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और उन्हें […]
April 7, 2022 मालवीय ने लोक शैली के भजनों के जरिए पेश किए रामायण के विभिन्न प्रसंग
इंदौर : अपनी लोक शैली में गायन के लिए मशहूर सुंदरलाल मालवीय ने दशहरा मैदान पर चल रहे नौ […]
November 21, 2020 कार्तिक पूर्णिमा पर 16 लाख दीपों से जगमगाएगा पितृ पर्वत
इंदौर : 30 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा की शाम गोधूलि बेला में पितृ पर्वत पर भाजपा […]
September 29, 2020 आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा को किया गया निलम्बित, कदाचरण का पाया गया दोषी
इंदौर : पत्नी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए वरिष्ठ आईपीएस […]