इंदौर : राम मंदिर को लेकर कानूनी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि जबतक कानूनी प्रक्रिया चल रही है, अध्यादेश नहीं लाया जा सकता, हालांकि राम मंदिर निर्माण को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं।
ये बात यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही। वे इंदौर प्रवास के दौरान बीजेपी कार्यालय में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया अथवा आपसी समझौते से राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ नहीं होता है तो अध्यादेश लाने का विकल्प खुला है।
राफेल का मुद्दा कांग्रेस को भारी पड़ेगा
डिप्टी सीएम श्री मौर्य ने राफेल को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर पीएम मोदी को निशाना बना रही है पर यही राफेल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की लुटिया डुबोएगा।
मौर्य समाज ने किया सम्मानित
बीजेपी कार्यालय में ही मौर्य समाज के पदाधिकारियों ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सम्मान किया। उन्होंने समाज के उन्नयन में अहम भूमिका निभाने का आग्रह भी श्री मौर्य से किया। शहर बीजेपी अध्यक्ष गोपी नेमा और अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे।
Related Posts
May 19, 2021 कांग्रेस नेताओं का दावा, सांवेर के ग्राम ढाबली में कोरोना से हो चुकी हैं 25 मौतें, शासन- प्रशासन परोस रहे झूठ
इंदौर : कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम […]
October 31, 2023 क्षेत्र क्रमांक 05 में लगा है समस्याओं का अंबार..
क्षेत्रीय बीजेपी विधायक ने नहीं दिखाई समस्याओं के निदान में रुचि।
कांग्रेस प्रत्याशी […]
September 25, 2021 अनियंत्रित होकर खेत में जा फंसी महिला की कार को डायल-100 ने बाहर निकाला
इंदौर : बिजासन रोड़ पर एक महिला की कार, संतुलन बिगड़ जाने के कारण अनियंत्रित होकर रोड़ से […]
August 15, 2021 बम्बई बाजार की घटना के जिम्मेदार तत्वों पर हो कड़ी कार्रवाई, कायम रहे सद्भाव, संवाद बैठक में बोले समाज के प्रबुद्धजन
इंदौर : बम्बई बाजार में एक दिन पूर्व कतिपय तत्वों द्वारा एक परिवार की दो युवतियों के […]
March 2, 2021 मप्र के विकास में नए आयाम जोड़ेगा बजट- सिलावट
इंदौर : जल संसाधन मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसी राम सिलावट ने मंगलवार को […]
December 2, 2019 हनी ट्रैप मामले में हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश इंदौर : हनी ट्रैप से जुड़े मामले में हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सोमवार को सुनवाई हुई। […]
May 5, 2021 प्रदेश सरकार तय करेगी एम्बुलेंस के रेट, ज्यादा किराया वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
भोपाल :गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कोरोना के आपदा काल में एम्बुलेंस […]