भोपाल : शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के उच्च वर्ग की महिलाओं के खिलाफ अनूपपुर में दिए बयान पर राजपूत करणी सेना नाराज है। इंदौर, धार, देवास व अन्य स्थानों पर मंत्री बिसाहूलाल का पुतला फूंकने के बाद शनिवार को करणी सेना के कार्यकर्ता शनिवार को भोपाल स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उन्होंने मंत्री बिसाहूलाल की गाड़ी को घेर लिया और उन्हें काले झंडे दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं की बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई। इसी के साथ मंत्री साहू के बंगले पर भी करणी सेना द्वारा प्रदर्शन किया गया। मामले को तूल पकड़ता देख मंत्री बिसाहूलाल के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग।
इधर, कांग्रेस ने मंत्री साहू के बयान को महिलाओं के लिए अपमानजनक मानते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने भी मंत्री के बयान को गलत बताया है। दिग्विजय ने कहा कि यह संगत का असर है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आप हाथ पकड़कर घर से निकालने की बात करते हो, हमने आंख उठाने वालों को भी माफ नहीं किया है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मंत्री साहू को बर्खास्त करने की मांग की है।
Related Posts
September 14, 2021 अभिनव कला समाज की अनूठी पहल, बप्पा की आरती में किन्नर समाज को दिया न्योता
इंदौर : किन्नर समुदाय, समाज का वो अंग है जिसे अक्सर मुख्यधारा से अलग- थलग रखा जाता है। […]
January 26, 2024 राघव रंग में डूबा भारतीय गणतंत्र
26 जनवरी गणतंत्र दिवस विशेष।
🔹डॉ.अर्पण जैन 'अविचल' 🔹
अरुण की लालिमा […]
February 22, 2025 22 और 25 फरवरी को निरस्त रहेगी क्षिप्रा एक्सप्रेस
इंदौर : उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में महाकुंभ मेला-2025 के दौरान भीड़ नियंत्रण को […]
May 18, 2020 मप्र में कोरोना पर काफी हद तक पाया गया नियंत्रण, सभी जिलों में अब होंगे रेड व ग्रीन जोन- सीएम भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समय […]
March 14, 2021 अवैध हथियारों के कारोबार व खरीद- फरोख्त में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : पलासिया पुलिस ने अवैध हथियारों के सौदागर व अवैध पिस्टल खरीदने वाले कुल 4 […]
October 25, 2016 स्टाइल में कम नहीं ये क्रिकेटर Wife, बताया पति की क्या चीज है नापसंद स्पोर्ट्स डेस्क.टीम इंडिया के स्पीडस्टार उमेश यादव 29 साल (25 अक्टूबर, 1987) के हो गए […]
August 25, 2023 ई – गवर्नेस पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज
"विकसित भारत-नागरिकों का सशक्तिकरण" पर केंद्रित है सम्मेलन।
इंदौर : भारत सरकार के […]