इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान इतवारिया बाज़ार में जैन समाज के उत्तम क्षमा महापर्व में शामिल हुए। उन्होंने यहाँ ससंघ विराजित मुनि आदित्य सागर जी महाराज और पूर्णमति माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने माताजी के उपदेशों का ज़मीन पर बैठकर श्रवण भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है। समस्त विश्व क्षमा भाव अपनाएं तो धरती की सभी समस्याएं हल हो सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो दूसरों को जीतता है, वह वीर होता है और स्वयं को जीते वह महावीर होता है। उन्होंने कहा कि अहंकार को हराना स्वयं को जीतने के समान है। मुख्यमंत्री चौहान ने उत्तम क्षमा महापर्व के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों से मनसा-वाचा-कर्मणा जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा भी माँगी। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गण महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन जयपाल सिंह चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जैन समाज के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Related Posts
July 16, 2020 भू माफिया अरुण डागरिया दिल्ली से गिरफ्तार, 30 हजार का था इनामी इंदौर : फरार भूमाफियाओं की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी […]
May 22, 2021 उंज्जैन कलेक्टर ने पुनरीक्षित की कोरोना व ब्लैक फंगस के इलाज की दरें
उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह ने नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ आयोजित बैठक में एसोसिएशन […]
October 9, 2023 ज्योतिष और यादव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय को अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज्योतिष और यादव समाज ने दिया विजय भव का […]
October 22, 2021 प्रशासन ने कसा प्रॉपर्टी ब्रोकरों पर शिकंजा, एक को भेजा जेल
इंदौर : प्रॉपर्टी ब्रोकर यानी दलालों के खिलाफ प्रशासन ने जो कार्रवाई शुरू की, उसमें एक […]
April 27, 2025 इंदौर में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव की तैयारियां पूरी
तकनीकि क्षेत्र में निवेश को मिलेगी नई उड़ान।
महापौर भार्गव और एसीएस दुबे ने […]
May 28, 2023 प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन
नई संसद के लोकसभा कक्ष में स्थापित किया सेंगोल।
नया संसद भवन भारत के विकास से विश्व […]
November 9, 2023 कांग्रेस के लिए एक परिवार ही सब कुछ है..
भाजपा पूरे देश को अपना परिवार मानती है-मेंदोला
इंदौर : कांग्रेस एक परिवार को अपना […]