भोपाल : कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल द्वारा बीते दिनों अनूपपुर की जनसभा में उच्च वर्ग की महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर शिवराज सरकार की जमकर आलोचना हो रही थी। राजपूत करणी सेना ने तो जगह- जगह मंत्री बिसाहूलाल के पुतले फूंकने के साथ बीजेपी प्रदेश कार्यालय में घुसकर मंत्री की गाड़ी का घेराव किया था और उन्हें काले झंडे दिखाए थे। लोगों में व्याप्त नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह को तलब कर लिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे।
बिसाहूलाल को लगाई फटकार, दी चेतावनी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्री बिसाहूलाल के महिला विरोधी बयान पर नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई और सख्त लहजे में उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में वे संभलकर बयानबाजी करें।
बिसाहूलाल ने मांगी माफी।
सीएम की फटकार के बाद मंत्री बिसाहूलाल ने उच्चवर्ग की महिलाओं को लेकर दिए बयान पर खेद जताया और माफी मांगी।बाद में सीएम शिवराज ने बयान जारी कर कहा कि सभी वर्गों की मां बहन, बेटियों का कल्याण और सम्मान बीजेपी सरकार की पहली प्राथमिकता है। हमने मंत्री बिसाहूलाल सिंह से बात की है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उन्हें यह निर्देश दिए हैं कि भावनाएं चाहे जो कुछ भी हों, संदेश गलत नहीं जाना चाहिए।
मैंने सख्त चेतावनी दी है और कहां है कि एक-एक शब्द तोल कर बोलना चाहिए ऐसे कोई शब्द ना हो जिससे गलत संदेश जाए।
Related Posts
July 22, 2024 अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में कमला हैरिस हो सकती हैं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव से नाम वापस लिया।
वाशिंगटन : […]
February 20, 2020 सम्भागायुक्त ने निगम प्रशासक का लिया चार्ज, गिनाई प्राथमिकताएं इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने गुरुवार को नगर- निगम प्रशासक का प्रभार भी संभाल […]
March 21, 2021 जैसलमेर में तीन बार प्रयास के बाद भी पायलट नहीं करा पाया स्पाइस जेट की लेंडिंग, हलक में अटकी यात्रियों की सांसें…!
जोधपुर : जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान की लैंडिंग में आई परेशानी ने यात्रियों […]
January 23, 2022 पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रैली व रोड शो पर 31 जनवरी तक पाबन्दी
नई दिल्ली : यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव […]
October 9, 2019 रीगल टॉकीज का कला- संस्कृति के लिए हो उपयोग- लालवानी इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने 85 वर्ष पुराने रीगल टॉकीज का अस्तित्व बचाने की पहल की […]
February 8, 2024 रणजीत हनुमान मंदिर प्रबंधन को करोड़ों रुपए के आयकर की डिमांड से मिली राहत
कमिश्नर अपीलेट ने खारिज कीआयकर विभाग की डिमांड।
आयकर विभाग ने मंदिर की बैंक में जमा […]
February 22, 2017 विधानसभा का बजट सत्र: पहली बार 50 प्रतिशत प्रश्न ऑनलाइन भेजे गए
भोपाल। विधानसभा का बजट सत्र आज मंगलवार से शुरू हुआ। यह 31 मार्च तक चलेगा। शुरुआत […]