इंदौर : नवलखा स्थित प्राणी संग्रहालय से पिंजरा तोड़ कर भागे तेंदुए का 24 घंटे से अधिक समय होने के बाद भी पता नहीं चल सका है। चिड़ियाघर में लगे सीसीटीवी में तेन्दुए नुमा आकृति दिखाई देने के बाद ये माना जा रहा है कि तेंदुआ चिड़ियाघर के अंदर ही है। इस बात के चलते आम लोगों का चिड़ियाघर में प्रवेश बंद कर दिया गया है। वह विभाग और चिड़ियाघर प्रशासन सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।
बुरहानपुर से लाया गया था तेंदुआ।
चिडियाघर प्रभारी डॉ. यादव के अनुसार 6 माह के तेंदुए को वन विभाग का अमला बुरहानपुर से पकड़ कर लाया था। वे तेंदुए के पिंजरे को बुधवार रात चिड़ियाघर में छोड़कर गए थे। चिडियाघर के कर्मचारी जब गुरुवार सुबह पिंजरे के समीप पहुंचे तो वह खाली था। उसकी जाली टूटी हुई थी। पहले ये आशंका जताई जा रही थी कि तेंदुआ बुरहानपुर से रेस्क्यू कर इंदौर लाते समय रास्ते में पिंजरा तोड़ कर फरार हो गया होगा पर सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उसके चिड़ियाघर में ही होने की प्रबल संभावना है। यही कारण है कि वन विभाग और चिड़ियाघर प्रशासन लगातार सर्चिंग में जुटे हैं, हालांकि अभी तक तेंदुए का सुराग नहीं मिला है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए जा रहे हैं।
Related Posts
February 16, 2022 स्व. बालाराव इंगले जन्मशती समारोह के तहत 20 फरवरी को होगा परिसंवाद
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन रहेंगी मौजूद।
इंदौर : पत्रकारों की प्रतिनिधि […]
September 23, 2021 सांसद लालवानी ने बड़ा गणपति से टोरी कॉर्नर क्षेत्र का दौरा, लोगों की परेशानियों का लिया जायजा
इंदौर : बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण में मकान- दुकानों के बाधक हिस्से हटाने […]
June 6, 2017 किसान आंदोलन : मंदसौर में फायरिंग में दो की मौत, 3 घायल मंदसौर में किसान आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। पिपलिया मंडी थाने के पास बही में […]
July 29, 2024 निगम बजट के मद्देनजर बीजेपी पार्षदों को दिया गया मार्गदर्शन
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर निगम में पेश होने वाले बजट को लेकर […]
December 22, 2021 बीजेपी नगर के कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
इंदौर : भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन चार सत्रों […]
December 12, 2018 कांग्रेस ने जुटाया बहुमत, बड़ा सवाल कौन होगा सीएम..? भोपाल: मप्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने आवश्यक बहुमत जुटा लिया है। सपा अध्यक्ष […]
July 18, 2019 आपकी पुलिस हैवान बन गई है कमलनाथजी..! इंदौर:{के.राजेन्द्र} ये कैसी अराजकता है... ये कैसा जंगलराज है..अन्याय के खिलाफ आवाज […]