इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे इंदौर में बन रहे बायो सीएनजी प्लांट के लोकार्पण का अनुरोध किया। सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया की इंदौर, उन्हीं की प्रेरणा से शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान में पिछले 5 सालों से पूरे देश में प्रथम आ रहा है।
बायो सीएनजी से चलेंगी बसें।
सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्हीं की ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की संकल्पना के अनुरुप इंदौर काम कर रहा है और रोजाना एकत्रित किए जा रहे गीले कचरे से बायो सीएनजी गैस का उत्पादन होगा। इस गैस से नगर निगम 500 से ज़्यादा बसें चलाएगा।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लगातार स्वच्छता में प्रथम बने रहने के लिए इंदौर को बधाई दी है।
लालवानी ने इंदौर की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि वह यहां बन रहे बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण करें। ये इंदौर और मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय होगा। पूरे देश को इससे प्रेरणा मिलेगी।
Related Posts
September 18, 2020 नियम- शर्तों के साथ मनाया जा सकेगा नवरात्रि पर्व, गरबों की नहीं होगी इजाजत इंदौर : इंदौर में बड़े पैमाने पर मनाए जाने वाला नवरात्रि महापर्व पर भी कोरोना का साया पड़ा […]
February 20, 2019 इमरान तुमको शर्म क्यों नहीं आती..?
इंदौर: { गोविंद मालू }इमरान तुम क्रिकेट के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हो, सिर्फ एक देश के ही […]
November 16, 2022 एमवायएच में स्थापित नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण केन्द्र का 20 नवंबर को होगा शुभारंभ
इंदौर : इंदौर के एम वाय हॉस्पिटल में दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुसार जयपुर फुट एवं […]
June 4, 2021 बात करते समय फटा मोबाइल, युवक की मौत…!
इंदौर : अगर आप मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं तो सावधानी बरतें, मोबाइल आपकी जान भी ले सकता […]
August 13, 2023 प्रधानमंत्री मोदी ने सागर में रखी संत रविदास मंदिर की आधारशिला
संत रविदास के भव्य और दिव्य मंदिर का 100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण।
इंदौर : […]
May 7, 2024 राज्यसभा सदस्य बाल योगी उमेश नाथ महाराज का नागरिक अभिनंदन
संस्था संघमित्रा एवं शहर की 250 से अधिक संस्थाओं ने किया नागरिक अभिनंदन।
नगरीय […]
February 26, 2022 घर से लाखों रुपए लेकर दोस्त से मिलने जा रही नाबालिग को चंदन नगर पुलिस ने ढूंढकर किया परिजनों के हवाले
इंदौर : पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग बालिका को, मात्र 24 घंटे […]