इंदौर : भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक महिला की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि महिला के प्रेमी ने चाकू से वार कर उसकी हत्या की। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस हत्यारे प्रेमी की तलाश कर रही है।
ये था मामला।
मृतक महिला की पहचान वैजयंती उर्फ संगीता के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह अपने पति बबलू के साथ बीते कुछ सालों से आरटीओ रोड के पीछे झोपड़पट्टी में रहकर मजदूरी करती थी। उसकी सुपरवाइजर विनोद से दोस्ती थी। करीब एक माह पूर्व संगीता पति को छोड़कर प्रेमी सुपरवाइजर विनोद के साथ रहने लगी थी। कुछ ही दिन में प्रेमी से विवाद होने पर वह उसे छोड़कर पुनः पति बबलू के साथ आकर रहने लगी थी। रविवार को महिला संगीता अपनी छोटी बेटी शिवानी के साथ पालदा के बाजार में खरीददारी करने गई थी, वहीं उसे प्रेमी विनोद मिल गया। उससे महिला संगीता की कहासुनी हो गई। इस पर प्रेमी विनोद ने चाकू से संगीता पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला संगीता को एमवायएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भंवरकुआ पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हत्यारे प्रेमी विनोद की तलाश में टीमें भेजी गई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही हत्यारा उसकी गिरफ्त में होगा।
Related Posts
May 22, 2022 कल्याणी माताओं के हाथों करवाया श्री दत्त माऊली स्वागत द्वार का लोकार्पण
इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान के मार्ग पर नगर निगम ने श्री […]
July 31, 2019 सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव नेत्रावती नदी से बरामद मंगलुरु: कैफ़े कॉफ़ी डे ( सीसीडी ) के संस्थापक वी जी सिद्धार्थ का शव नेत्रावती नदी से […]
July 1, 2020 कोरोना से मृत्यु दर में अभी भी इंदौर सबसे आगे, फिर 3 मरीजों की मौत..! इंदौर : कोरोना संक्रमण मामले में आंकड़ों की बाजीगरी की जा रही है, इसमें कोई संदेह नहीं […]
January 8, 2023 हैरत में डालने वाली है आरंभ की प्रतिभा और याददाश्त
सिर्फ चित्र देखते ही बता देता है कि वो किस देश का राष्ट्रीय झंडा,राष्ट्रीय पशु -पक्षी […]
June 6, 2023 खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खोली गई
पहले दिन 8 दान पेटियों से मिले 33 लाख रुपए।
बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी […]
February 5, 2021 असाधारण प्रतिभा की धनी 12 वर्षीय तनिष्का को लॉ में एडमिशन दिलाने आगे आए सांसद लालवानी
इंदौर : 12 साल की उम्र में 12 वीं की परीक्षा पास करने वाली असाधारण प्रतिभा की धनी […]
August 18, 2021 अजेय योद्धा पेशवा बाजीराव की जयंती पर शिव- सिंधिया ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इन्दौर : इतिहास में अपराजेय योद्धा के रूप में स्थापित भारत माँ के वीर सपूत पेशवा […]