डेढ़ लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Last Updated: December 30, 2021 " 08:39 pm"
इंदौर : मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को थाना राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत की 78 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर राजेन्द्र नगर पुलिस ने पुलक सिटी इंदौर में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 78 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर मिली। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम गौतम पिता गणपत राव लाडगे उम्र 18 साल निवासी 40 लुनियापुरा जूनी इंदौर हाल मुकाम 38-B सिलिकॉन सिटी इंदौर व शहजाद पिता कमरुद्दीन शाह उम्र 35 साल निवासी 178 माली मोहल्ला लाबरिया भेरू इंदौर होना बताए। पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र.1083/2021 धारा 8/21 NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत आदि के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।