इंदौर : ट्रैफिक की कमान डीसीपी महेशचंद्र जैन के हाथों में आने के बाद से यातायात विभाग का अमला अलर्ट मोड़ पर है। नियमों का उल्लंघन कर आम लोगों के जीवन को संकट में डालने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसी जा रही है।इसी कड़ी में दर्शित बस के चालक द्वारा बस को कृषि कॉलेज के पास रोड पर खतरनाक तरीके से चलाते हुए आम लोगों का जीवन संकट में डालने का कृत्य करते हुए पकड़ा गया। संयोगितागंज थाने पर उक्त बस चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया गया।
बेलगाम वाहन चलाने पर होगी एफआईआर।
पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन ने विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि जो भी व्यक्ति आम जनता का जीवन संकट में डालते हुए अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुए पाया जाए, उसके खिलाफ चलानी कार्रवाई ना करते हुए संबंधित थाने पर आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज कराया जाए। इसी के चलते यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
Related Posts
January 5, 2021 मानव जीवन की धन्यता परमार्थ और परोपकार जैसे सद्कर्मों में है- जगतगुरु स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ
इंदौर : वेदांत चिंता नहीं, चिंतन का पक्षधर है। चिंता किसी भी समस्या का समाधान नहीं […]
September 17, 2022 नए फार्मेसी कॉलेज खोलने पर लगाए गए बैन को सुप्रीम कोर्ट ने ठहराया असंवैधानिक
विभागीय निर्देशों के द्वारा नहीं लगाई जा सकती रोक।
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के […]
October 2, 2022 अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों की समस्याओं का किया गया निराकरण
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में एक दिवसीय जनसुनवाई शिविर […]
January 30, 2022 पत्रकारिता के तनाव को खेलों के जरिए किया जा सकता है कम- चावड़ा
साहू स्मृति कैरम व लागू स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा का इंदौर प्रेस क्लब में […]
December 10, 2021 ड्रग डीलर्स की समस्याओं के समाधान के लिए होगा सेंट्रल बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन का गठन
इंदौर : बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन मध्य प्रदेश का दीपावली मिलन समारोह एवं जनरल बॉडी […]
July 19, 2025 इंदौर शहर से गुजरी बाणेश्वरी कावड़ यात्रा से माहौल हुआ शिवमय
सैकड़ों मंचों से पुष्पवर्षा कर किया गया कावड़ यात्रा का स्वागत।
पांच झांकियां भी […]
March 12, 2025 छकतला में आदिवासी संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों से रूबरू हुआ स्टेट प्रेस क्लब का दल
भगोरिया के रंग, मीडिया के संग।
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने पश्चिमी […]