इंदौर : दिग्विजयसिंह द्वारा आरएसएस के खिलाफ की गई बयानबाजी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है।
सुर्खियों में आने के लिए आरएसएस के खिलाफ बोलते है दिग्विजयसिंह।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोगों को पता है कि वे आरएसएस के खिलाफ बोलेंगे तो हो सकता है, उनका चेहरा मीडिया में आ जाएगा।
अप्रासंगिक हो गए हैं दिग्विजय सिंह।
वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जितने देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े होते हैं, जितना आतंकवाद को समर्थन करते हैं। उनकी देश विरोधी जो जमीन है, वह आरएसएस के कारण देश में खत्म हो गई है। अब उनके पास कुछ बचा नहीं है। कोई बिल नहीं है, जहां वह घुस जाएं। वह अप्रासंगिक हो गए हैं। देश में भी और प्रदेश में भी।
केवल देश हित के बारे में सोचता है आरएसएस।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है जो 24 घंटे हर सेकंड केवल देश के बारे में विचार करता है समाज के लिए काम करता है। ऐसे संगठन पर दिग्विजय सिंह जैसे लोग कोई बात करें तो, मैं ऐसा मानता हूं कि ऐसी बातों का जवाब भी नहीं देना चाहिए। आरएसएस पवित्र और देश की सेवा करने वाला संगठन है, इसलिए उसके बारे में दिग्विजय सिंह को कहने का कोई अधिकार नहीं है।
Related Posts
March 23, 2023 लॉ इंटर्न सोनू को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
जिला व हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी जमानत याचिका।
पीएफआई से संबंद्ध होने का है आरोप […]
January 24, 2021 आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में 50 रिश्ते हुए तय
इंदौर : सर्व ब्राम्हण समाज का अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को रवींद्र […]
July 22, 2021 महँगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल- डीजल और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन- पटवारी
इंदौर : बीजेपी की शिवराज सिंह सरकार ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। […]
July 13, 2020 ‘आत्मनिर्भर मप्र’ के लिए काम करें मंत्रिमंडल के सदस्य- सीएम शिवराज भोपाल : मंत्रियों को विभागों का वितरण करने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को कैबिनेट […]
May 12, 2023 इंदौर के बाद अब प्रदेश को भी नंबर वन बनाएंगे मनीष सिंह
🔸कीर्ति राणा🔸
इंदौर : राज्य सरकार ने चौंकाने वाले तबादला आदेश में मनीष सिंह को […]
November 27, 2023 मातृभाषा मराठी की संस्कृति, साहित्य और विरासत से नई पीढ़ी को अवगत कराएं
मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन में कहा वक्ताओं ने।
इंदौर : संस्था मुक्त संवाद साहित्यिक […]
April 1, 2025 देवी अहिल्याबाई का सुशासन हम सब के लिए प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रसमर्था देवी अहिल्या की पुण्य गाथा’ नाटक का मंचन।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]