इंदौर : भारी मात्रा में नकली घी व अमानक स्तर का पनीर बनाने वाली कंपनी पर, पुलिस थाना लसूडिया एवं खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई की।
अमूर मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मालिक, कंपनी में अवैध रूप से नकली एवं अमानक स्तर का माल तैयार कर रहा था। टीम ने फैक्ट्री से लगभग 450 किलो अमानक/नकली घी , अमानक स्तर का करीबन 50 किलो पनीर, लाखों रुपए की पैकिंग मशीन, खाली जार के कार्टून व लेबल जब्त किए।
ये फैक्ट्री लसूडिया मोरी क्षेत्र में चलाई जा रही थी। कंपनी का संचालक रुपेश सोलंकी पिता चुन्नीलाल सोलंकी होकर मूल तहसील शाहपुर जिला बैतूल का निवासी है।
प्रति माह बेचता था लाखों का नकली घी व पनीर।
लसुडिया पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रतिमाह 10 लाख रुपए से ज्यादा का नकली घी व पनीर का कारोबार करता था। जब्त माल की सैंपलिंग खाद्य विभाग द्वारा की गई है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
April 12, 2019 कपिल सिब्बल ने की कक्कड़ की ओर से हाइकोर्ट में पैरवी इंदौर: आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को हाइकोर्ट […]
January 7, 2023 बीसीसीआई ने नई चयन समिति का किया ऐलान, चेतन शर्मा पुनः बनाए गए समिति के चेयरमैन
नई दिल्ली : बीसीसीआई ने नई चयन समिति का ऐलान कर दिया है। पिछली चयन समिति के चीफ चेतन […]
August 22, 2023 होटल में रुके व्यक्ति के सोने के आभूषण चुराने वाला आरोपी पकड़ाया
चार लाख रुपए कीमत के थे आभूषण।
लसुड़िया थाना क्षेत्र की घटना।
इंदौर : होटल के […]
October 29, 2018 सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद की सुनवाई टाली नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर जमीन विवाद मामले की सुनवाई अगले साल जनवरी तक के लिए टाल […]
June 28, 2021 मप्र में एक जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल, अन्य राज्यों और विशेषज्ञों से चर्चा कर लेंगे फैसला- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कक्षा 12वीं के अंकों का निर्धारण […]
October 3, 2021 इंडियन ऑयल के सौजन्य से कैदियों को खेलों में किया जाएगा प्रशिक्षित
इंदौर : देश की विभिन्न जेलों पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से बंदियों का […]
June 12, 2021 शनिवार से अनलॉक होगा इंदौर, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक संचालित हो सकेंगी गतिविधियां
इंदौर : सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे की भोपाल में सीएम शिवराज से […]