इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में ऐसे सभी फ्रंट लाइन और हेल्थकेयर वर्कर जिनकी अवधि बूस्टर डोज लगाने की हो चुकी है वे शीघ्र तीसरा डोज लगवाएं। बूस्टर डोज नहीं लगवाने वाले शासकीय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्कूल, जिन्होंने 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाने के लक्ष्य को पूरा नहीं किया है, उनके विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए।
बूस्टर डोज नहीं तो वेतन नहीं।
कलेक्टर मनीष सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई टीएल बैठक में जिले में टीकाकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए ये निर्देश जारी किए। उन्होंने विभागवार कर्मचारियों के संबंध में टीकाकरण की जानकारी ली और सख्त हिदायत दी कि सभी कर्मचारियों का बूस्टर डोज लगवाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। कोई भी कर्मचारी टीकाकरण से वंचित नहीं रहे। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि बूस्टर डोज के लिए ड्यू हो चुके ऐसे डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लगाया है, उनका भी वेतन आहरित नहीं किया जाए। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि टीकाकरण, कोरोना से बचाव का सबसे कारगर माध्यम है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु चंद्र, अपर कलेक्टर पवन जैन,अभय बेडेकर, अजय देव शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
March 29, 2021 सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, घर में रहकर ही होली मनाने की अपील की
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी हैं। […]
June 27, 2025 ट्रांस और क्वीर समुदाय को भी मिले सम्मान, सुरक्षा व संरक्षण
तपिश फाउंडेशन के पहचान : हमारे होने का त्योहार कार्यक्रम में बोले अतिथि वक्ता।
इंदौर […]
March 22, 2025 आंख में गोली लगने से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत
युवती के साथी उसे अस्पताल में छोड़कर हुए फरार।
महालक्ष्मी नगर स्थित एक मकान में […]
February 12, 2025 राष्ट्रीय खेलों में मप्र के खिलाड़ियों ने जीते कुल 62 पदक
नेशनल गेम्स के विजेताओं को एमपी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला ने किया […]
January 23, 2023 बाकलीवाल ही बने रहेंगे इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, बागड़ी का नाम किया होल्ड
इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को ही मप्र की जंबो कार्यकारिणी घोषित […]
November 17, 2019 ट्राले की टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत बड़वानी : रविवार सुबह ग्राम मंडवाड़ा के समीप भीषण हादसे में कार सवार 5 लोगों की दर्दनाक […]
February 25, 2025 अमर गायक मुकेश के 100 गीत पेश करेंगे आलोक वाजपेई
इंदौर : महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम (25, फ़रवरी) साढ़े छह बजे से […]