इंदौर : परदेशीपुरा क्षेत्र में लड़की से बात करने के विवाद में एक स्कूली छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीचबचाव में आए दो अन्य छात्रों को भी आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों का एमवायएच में इलाज किया जा रहा है।
लड़की से बात करने को लेकर हुआ था विवाद।
परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक शिवम पिता मानसिंह चौहान, नरेंद्र पिता मुकुल कोरी और नितिन पिता मथुरा चौरसिया नंदानगर हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11 वी के छात्र हैं। आरोपी छात्र भी उनका सहपाठी रहा है। बताया जाता है कि शिवम, स्कूल की किसी लड़की से बातचीत करता था, जिसपर आरोपी छात्र को आपत्ति थी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था।
स्कूल से घर जाते समय किया हमला।
बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर शिवम, नरेंद्र और नितिन स्कूल से घर जा रहे थे, उसी दौरान आरोपी ने रास्ते में उन्हें रोका शिवम के पेट में चाकू घोंप दिया। बीचबचाव में आए नरेंद्र और नितिन पर भी आरोपी ने चाकू से हमला किया और भाग निकला। तीनों घायलों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां शिवम की मौत हो गई। परदेशीपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
October 9, 2023 ज्योतिष और यादव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय को अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज्योतिष और यादव समाज ने दिया विजय भव का […]
April 27, 2024 कनकेश्वरी धाम में 28 अप्रैल से होगी सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रस्तुत करेंगे श्रीमद भागवत […]
February 23, 2021 जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक बुलाने के प्रदेश सरकार ने दिए निर्देश, इंदौर व भोपाल में मास्क लगाना किया अनिवार्य
भोपाल : MP से सटे महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार बढ़ते केस और एमपी में भी पिछले […]
January 26, 2023 तन्नु शर्मा को साजिश के तहत झूठे मामलों में फंसाया गया
विहिप मालवा प्रांत नेताओं ने किया दावा।
भ्रमित वीडियो वायरल कर किया जा रहा […]
October 2, 2020 गांधीजी के जीवन दर्शन पर आधारित डाक टिकट प्रदर्शनी का शुभारंभ
इंदौर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर ‘‘बापू के जीवन पर आधारित […]
August 1, 2024 मंदिर पर धावा बोलकर दान पेटी और तेल के डिब्बे चुराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
इंदौर : मंदिर मे नकबजनी का, पुलिस थाना बाणगंगा ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर […]
August 13, 2021 मामा के 17 लाख रुपए के लालच में भांजे ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश
इंदौर : मामा के 17 लाख रूपए के लिए भांजे द्वारा अपने भाई व दोस्त के साथ मिलकर बनाई झूठी […]