इंदौर : ऑनलाइन ठगी की घटना पर त्वरित करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर आवेदक के 1,00,751/- रूपए वापस दिलवाए। ठग ने Google पर Customer Care number की जगह अपना नंबर उपयोग कर आवेदक के साथ ऑनलाइन फ्रॉड किया था।
ठगोरे ने Teamviewer App आवेदक को इंस्टॉल करवाकर उंसक मोबाइल एक्सिस कर लिया और 1 लाख रुपए से अधिक ठग लिए थे।
आवेदक ने Cyber Helpline No. 704912-4445 पर इस धोखाधड़ी की शिकायत की थी।
फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदक विवेक कुमार निवासी इंदौर से फ्राड की जानकारी लेकर जांच की गई, जिसमे ज्ञात हुआ कि आवेदक द्वारा लोन के लिए पूर्व में अप्लाय किया गया था, जिसका स्टेटस जानने के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया जो साइबर ठग का नंबर था, ठग द्वारा आवेदक को झूठे विश्वास में लेकर उसके मोबाइल पर TeamViewer App डाउनलोड करवाया। इसके बाद ठग ने आवेदक के मोबाइल को एक्सिस कर उसके एसबीआई बैंक खाते से लोन राशि सहित रूपए ट्रांसफर कर ठगी की गई थी। क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम ने आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित कंपनी से संपर्क किया और आवेदक की आहरित राशि 1,00,751/- रूपये उसके बैंक खाते मे सकुशल वापस कराए।
Related Posts
April 10, 2021 जॉनसन एंड जॉनसन ने बनाई सिंगल डोज वैक्सीन
नई दिल्ली : देश में कोविड वैक्सीन की किल्लत से जुड़ी खबरों के बीच बड़ी दवा कंपनी जॉनसन […]
March 25, 2017 बीजापुर – बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता… 3 हार्ड कोर नक्सली गिरफ्तार...गिरफ़्तार नक्सलीयों की सुचना पर मिला एक बारह बोर बन्दुक , 3 […]
September 28, 2019 पेट्रालियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ भाजयुमो ने निकाली सायकिल यात्रा इंदौर : शहीद भगतसिंह के जन्मदिवस पर शनिवार को राजमोहल्ला स्थित भगतसिंह प्रतिमा पर युवा […]
November 12, 2021 अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में तीन भारतीय फिल्में प्रतिस्पर्धा श्रेणी में शामिल
नई दिल्ली : भारत के 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान प्रतियोगिता के लिए […]
July 7, 2022 जावरा वासियों के लिए अतिथिगृह की सुविधा जल्द
जावरावासियों का पहला मिलन समारोह संपन्न।
इंदौर : इंदौर में निवास करने वाले […]
September 2, 2021 घर से नाराज होकर गई बालिका को पुलिस ने 48 घंटे में किया बरामद, परिजनों के किया सुपुर्द
इंदौर : घर से गायब हुई बालिका को पुलिस थाना परदेशीपुरा ने 48 घण्टे में ढूंढ निकाला और […]
June 5, 2021 प्रभारी मंत्री सिलावट ने मां अहिल्या कोविड सेंटर का लिया जायजा, मरीजों की सेवा कर रहे लोगों को दिया धन्यवाद
इंदौर : प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने शुक्रवार को कोविड केअर सेंटर का दौरा कर स्थिति […]