इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन महेश चंद जैन के निर्देशन में लगातार मॉडिफाई साइलेंसर, अमानक नंबर प्लेट वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ अमानक नंबर प्लेट लगे वाहनों के चालकों को समझाइश भी दी जा रही है, ताकि उन्हें अपनी गलती सुधारने का एक मौका मिल सके। ज्यादातर वाहन चालकों ने अपनी अमानक नम्बर प्लेट दुरुस्त करवा ली है पर
अभी भी कुछ ऐसे वाहन दिख रहे हैं, जिनकी नम्बर प्लेट अमानक है व साइलेंसर मॉडिफाई कर तेज/कर्कश ध्वनि व ब्लास्टिंग की जा रही है।
अमर्यादित शब्द लिखी बुलेट की जब्त।
यातायात प्रबंधन पुलिस की “क्यूआरटी -टीम 6” के प्रभारी सूबेदार चंदन खटीक व टीम द्वारा एमआर-9 चौराहा पर यातायात प्रबंधन के कार्य के दौरान एक बुलेट क्रमांक MP09-VJ- 8072 को तेज ध्वनि मॉडिफाई साइलेंसर के लिए रोका गया, जब सूबेदार चंदन खटीक ने वाहन की नंबर प्लेट देखी, तो नम्बर प्लेट पर बड़े अक्षरो में Loader then UR …..अभद्र शब्द लिखा पाया गया, जो कि वाहन चालक की गलत मानसिकता को दर्शाता है। उक्त वाहन को जब्त कर, यातायात थाना परिसर में खड़ा किया गया। उक्त वाहन का चालान न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Related Posts
February 2, 2017 दुष्कर्म के प्रकरणों में दो युवकों को दस-दस वर्ष का सश्रम कारावास रतलाम,30 जनवरी। जिला न्यायालय में सोमवार को दुष्कर्म के प्रकरणों में दोषी पाये गये दो […]
July 20, 2025 वार्ड 37 में सफाई मित्रों का किया गया सम्मान
सुपर स्वच्छ लीग में भी इंदौर के सिरमौर रहने को बताया सफाई मित्रों की मेहनत का […]
March 4, 2021 निकाय चुनाव को लेकर 6 मार्च को जिला कलेक्टर्स के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त
भोपाल : प्रदेश में 407 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 3 मार्च को जारी […]
April 22, 2020 सर्वे कार्य में लगाए गए निगम कर्मचारियों को निगमायुक्त ने दिया प्रशिक्षण इंदौर :कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में नगर निगम […]
May 6, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में सजी शास्त्रीय नृत्य की महफिल
इंदौर : प्रेस्टीज स्पेक्ट्रम फॉर प्रमोशन ऑफ़ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर द्वारा […]
March 30, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवसंवत्सर, गुड़ीपड़वा, चेटीचंड और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को नवसंवत्सर , चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा […]
August 9, 2021 मप्र व इंदौर में नियंत्रण में है कोरोना संक्रमण, केवल 2 नए मामले आए सामने
इंदौर : केरल सहित देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राहत […]