भोपाल : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना की मौजूदा स्थिति पर बयान देते हुए कहा कि कोरोना की रफ्तार नियंत्रण में आ रही है। प्रदेश में कोरोना के 8062 नए मामले आए है, जबकि10,748 मरीज़ ठीक हुए हैं। प्रदेश में वर्तमान में ऐक्टिव केस क़रीब 60 हज़ार हैं। संक्रमण दर औसत 10 प्रतिशत पर आ गई है।
12 सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित।
गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि बीते 24 घंटों में 74 हज़ार टेस्ट किए गए हैं। 68 नए पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। अभी तक कुल 1238 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं।
इंदौर में कम हुए पॉजिटिव मामले।
इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं आई है। वहीं ठीक होने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी है। इसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या भी घट गई है।
बीते चौवीस घंटों में 1197 नए पॉजिटिव मिले और 2604 इलाज के बाद संक्रमण से मुक्त हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 12,795 रह गई है।
जनवरी माह में 32 मौतें।
कोरोना से हो रही मौतें जरूर चिंता का सबब बन रहीं हैं।एक दिन पहले 6 मौतें होने के बाद पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई। इसे मिलाकर कोरोना से बीते 10 दिनों में 27 और जनवरी माह में कुल 32 मौतें हुई हैं।
Related Posts
September 22, 2023 एजीओ लेकर आया फ्लैगशिप इवेंट ‘ऑल स्टार्स सेल’
1.5 मिलियन से ज्यादा स्टाइल की मौजूदगी से फैशन का दायरा बढ़ेगा।
मार्क्स एंड स्पेंसर […]
September 8, 2024 इंदौर प्रेस क्लब में विराजित हुए मंगलमूर्ति, मीडियाकर्मियों ने किया पूजन व महाआरती
इंदौर : गणेश चतुर्थी के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब में भी पं. धीरेंद्र राजौरिया के […]
May 27, 2021 निजी अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरकर महिला पटवारी की मौत
इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र के राजश्री अपोलो अस्पताल की तीसरी मंजिल से एक महिला […]
February 27, 2023 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मद्देनजर इंदौर पुलिस का चेकिंग अभियान
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होलकर स्टेडियम में खेला जाना है अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट […]
May 8, 2022 खेलकूद और मनोरंजन के साथ बच्चों व बड़ों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा "स्वस्थ रहो-मस्त रहो और हाँ सुरक्षित […]
May 24, 2021 चार राज्यों के लिए यात्री बसों का आवागमन 31 मई तक स्थगित
भोपाल : प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया की राज्य में […]
January 26, 2022 20 फीसदी से कम हुई संक्रमण दर, 2 और संक्रमित मरीजों की मौत
इंदौर : बीते दो दिनों से इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं दर्ज की जा रही है। […]