मुम्बई : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुम्बई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। पीएम मोदी भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने मुम्बई पहुंच रहे हैं। लताजी के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है। इस बीच उनके पेडर रोड स्थित निवास पर राजनीति, संगीत, बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। आम हो या खास हर कोई लताजी को याद करके शोकाकुल हो रहा है।
ऑर्गन फेलियर बनीं मौत की वजह।
बताया जाता है कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर (Multiple organ failure) की वजह से लताजी की मौत हुई। डॉक्टरों के मुताबिक यह ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है। इससे शरीर में सूजन आ जाती है और खून के थक्के भी बनने लगते हैं। इसमें शरीर के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता है।
कोरोना संक्रमण के साथ था निमोनिया।
बताया जा रहा है कि लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया भी था। डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना और निमोनिया दोनों स्थितियां फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित करती हैं।
2019 में भी हुई थी सांस लेने में तकलीफ।
जानकारी के मुताबिक लता दीदी को साल 2019 में नवंबर महीने में भी सांस लेने में तकलीफ हुई थी। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि, सेहत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
Related Posts
October 31, 2023 वोट बैंक की राजनीति के लिए हमास जैसे आतंकी संगठन का समर्थन कर रही कांग्रेस
खरगौन में कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी ने किया हमास आतंकियों का समर्थन।
खंडवा में […]
July 30, 2021 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष सांसद लालवानी ने इंदौर में पीजीआई खोलने की रखी मांग
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल रिसर्च […]
April 18, 2022 खेल जीवन में ऊंचाइयां छूने की प्रेरणा देते हैं- तोमर
बिजली कंपनी की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ।
इंदौर : हमारे व्यक्तित्व के सर्वांगीण […]
March 20, 2021 अर्चना शर्मा प्रतिष्ठित वर्ल्ड हैप्पीनेस अवार्ड से सम्मानित
इंदौर : निराशा, नाउम्मीदी और अवसाद से घिरे लोगों की जिंदगी में उम्मीद, उमंग और उल्लास […]
September 1, 2022 बलराज कुमार पालोदा ने इंदौर जिला उपभोक्ता आयोग क्रमांक एक का पदभार ग्रहण किया
इंदौर : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा बलराज कुमार पालोदा को […]
November 24, 2024 महाराष्ट्र में महायुति की सुनामी में तिनके की तरह उड़ी महाविकास आघाड़ी
विधानसभा चुनाव में 80 फीसदी सीटों पर महायुति के उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत।
सबसे […]
April 27, 2025 दिल्ली मेट्रो ने शहीदों के चित्रों से सजाई एक स्टेशन की दीवार
नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने परमवीर चक्र विजेता सभी वीर सैनिकों और […]