इंदौर : मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि ये महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रेन की चपेट में आ गई। बुरीतरह घायल महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर हुआ हादसा।
बताया जाता है कि महिला को नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में नर्मदा स्नान के लिए जाना था। प्लेटफॉर्म क्रमांक एक से डेमू ट्रेन संख्या 9536 रतलाम- डॉ. अंबेडकर नगर महू को रवाना होते देख उसने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गई। ये हादसा प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों और जीआरपी के जवानों ने ट्रेन और प्लेफॉर्म के बीच फंसी महिला को निकालकर 108 एम्बुलेंस के जरिए एमवाय अस्पताल भिजवाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बाद में महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।
मृतका की शिनाख्त मंजू पति नरेश प्रजापति निवासी देवास नाका, लसुडिया इंदौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका की उम्र 50 वर्ष थी। उसके पति की 2014 में मौत हो चुकी थी। परिवार में दो बेटे और बेटियां हैं। जीआरपी मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।
Related Posts
June 29, 2020 पाक में फंसे साढ़े चार सौ भारतीय वापस लौटे, इंदौर के 8 भी हैं शामिल इंदौर : कोरोना के कारण करीब 450 भारतीय पिछले तीन महीनों से पाकिस्तान में ही फंसे थे। […]
September 8, 2022 श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान में मनाया गया वामन भगवान का जयंती महोत्सव
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, में अनंत श्री विभूषित […]
December 10, 2022 जो स्वयं कामनाओं में डूबे हैं, वे भक्तों का कल्याण कैसे करेंगे – स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि
भागवत कथाओं में हो रही उछल कूद और नाच-गानों पर महामंडलेश्वर ने कथाकारों को लिया आड़े […]
July 1, 2021 12 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग स्टॉफ की कामबंद हड़ताल जारी, दूसरे दिन भी किया धरना- प्रदर्शन
इंदौर : नर्सेस एसोसिएशन मध्य प्रदेश के आह्वान पर किए जा रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के […]
October 24, 2020 पांच हजार से अधिक टेस्टिंग में 5 फीसदी मिले संक्रमित, 6 मरीजों की मौत
इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण के कम होने से आम लोग राहत का अनुभव कर […]
March 13, 2023 शातिर वाहन चोर आया गिरफ्त में, चोरी के 5 दो पहिया वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
February 21, 2024 चेंजिंग बिजनेस पैराडाइम्स पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 23 फरवरी से
पीआईएमआर के बैनर तले हो रहा हो रहा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन।
देश - विदेश से 240 से अधिक […]