उज्जैन : महाकाल मंदिर में मंगलवार शाम हुई प्रबंध समिति की बैठक में सदस्यों ने महाशिवरात्रि से पहले कई निर्णय लिए। समिति ने महाकाल दर्शन के लिए वीआइपी दर्शनार्थियों के लिए लागू किए गए 100 रुपए के शुल्क को समाप्त कर दिया है। साथ ही वीआइपी प्रवेश के लिए कुछ शर्तें भी लागू की हैं। आम भक्तों को सप्ताह के चार दिन गर्भगृह से दर्शन कराने पर भी सहमति बनी है। समिति ने कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
बैठक कलेक्टर आशीषसिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रबंध समिति ने प्रोटोकाल (वीआइपी) का दायरा सीमित करते हुए 100 रुपए शुल्क को समाप्त कर दिया है। अब प्रोटोकाल के तहत आने वाले सदस्यों को सीमित संख्या में प्रवेश दिया जाएगा। ये भी बताया गया कि किसी संस्था से निर्धारित संख्या से अधिक श्रद्धालु आने पर शुल्क लगेगा। मन्दिर के पुजारी व पुरोहित 15 सौ की रसीद कटवाने पर दिन में तीन बार गर्भगृह में जलाभिषेक करवा सकेंगे।
21 फरवरी से मनाया जाएगा शिव नवरात्रि महोत्सव।
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 21 फरवरी से शिव नवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा। पुजारी कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित शिव और पार्वती को हल्दी लगाएंगे। चंद्रमौलेश्वर, कोटेश्वर व भगवान रामेश्वर के पूजन के बाद गर्भगृह में अनुष्ठान होगा। नौ दिन तक पूजन के विशेष अनुक्रम से भोग आरती व संध्या पूजन का समय बदलेगा।
Related Posts
July 8, 2022 रैन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे दो सब इंजीनियर निलंबित
लक्ष्यानुरूप रैन वॉटर हावेस्टिंग नही करने पर झोनल अधिकारी, भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक के […]
May 8, 2025 मुख्यमंत्री यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना को दी बधाई
भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार..
प्रधानमंत्री के साथ मध्यप्रदेश चट्टान की तरह […]
October 16, 2019 ‘आरम्भ’ के मंच पर बिखरी गरबों और फैशन शो की मनोहारी छटा इंदौर : संस्था 'आरम्भ' के बैनर तले गरबा महोत्सव और फैशन शो का आयोजन किया गया। पश्चिमी […]
July 3, 2022 जनभागीदारी से किया इंदौर का विकास -विजयवर्गीय
इंदौर : सकारात्मक सोच के साथ दूरदृष्टि रखते हुए किए गए विकास के काम बेहद उपयोगी साबित […]
January 22, 2023 पर्यावरण को नुकसान न हो इसकी चिंता करें उद्योगपति- मेहता
इंदौर : एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश में शनिवार को सीआईआई, प्रिस्टीन इंटरनेशनल […]
December 24, 2024 कलाकारों ने कलाकृतियों के जरिए किया बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध
इंदौर : संस्कार भारती मालवा प्रांत के बैनर तले मालवा और निमाड़ के लगभग आठ शहरों में […]
November 3, 2023 लोगों की आत्मीयता और विश्वास बीजेपी की विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा : विजयवर्गीय
इन्दौर : विधानसभा क्षेत्र क्र 01में वार्ड नंबर 17 के न्यू रामनगर एवं बजरंगपुरा में रोड […]