इंदौर : स्कूटी चालक को इमरजेंसी सायरन की तरह सायरन लगाकर बजाना महंगा पड़ा। यातायात प्रबंधन पुलिस ने गाड़ी जब्त कर न्यायालय के समक्ष चालान पेश किया था, जहां स्कूटी चालक पर 10,300 रुपए जुर्माना कर समन शुल्क वसूला गया।
दरअसल 26 फरवरी 2022 को विजयनगर चौराहा पर यातायात प्रबंधन पुलिस की “क्यूआरटी -टीम 6” द्वारा यातायात प्रबंधन का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान एक जिम्मेदार नागरिक ने सूबेदार चंदन खटीक को बताया कि पीछे एक स्कूटी चालक इमरजेंसी वाहन की तरह सायरन बजाते हुए आ रहा है। सायरन की आवाज को सुनकर अन्य वाहन चालक भी विचलित हो रहे हैं।
सूबेदार चंदन खटीक ने स्कूटी क्रमांक MP09-UE-2824 को तुरंत रुकवाकर चेक किया तो पाया कि स्कूटी में इमरजेंसी वाहनों में लगने वाले सायरन की आवाज जैसा हॉर्न लगा हुआ है। स्कूटी पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट भी अमानक लगी हुई है । सूबेदार चंदन खटीक ने स्कूटी जब्त कर यातायात थाना परिसर खड़ी की और चालान बनाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया था।
Related Posts
June 13, 2023 सतपुड़ा भवन की आग पर 14 घंटे में पाया जा सका काबू
भोपाल : मप्र सरकार के सचिवालय सतपुड़ा भवन में सोमवार दोपहर लगी आग पर काबू पा लिया गया […]
November 20, 2024 हड्डियां और मांसपेशियां शरीर में संतुलन बनाकर हमको चलायमान रखती हैं : डॉ.राठौर
योग संकल्प 2024 का आसन अभ्यास कार्यशाला के साथ समापन।
इंदौर : "बीमारियों में आसनों […]
July 29, 2021 सांसद लालवानी ने रेलमंत्री को सौंपा पत्र, इंदौर से जुड़े रेल प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने की मांग की
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इंदौर से जुड़े […]
June 12, 2020 सांवेर क्षेत्र में विद्युत नेटवर्क बढाने पर 8 करोड़ रुपए होंगे खर्च इंदौर : पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सांवेर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार […]
April 4, 2021 कांग्रेसी विधायक के पुत्र ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
इंदौर : उज्जैन के समीप बड़नगर से कांग्रेस के विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर […]
December 21, 2018 चंडीगढ़ विवि में पढ़ने को लेकर मप्र के छात्रों का बढ़ रहा रुझान इंदौर: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश से विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों की […]
January 19, 2017 प्रदेश में एक बार फिर बढ़ा ठंड का असर मप्र में गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा छाने के साथ सर्द हवाओं का दौर चला, जिससे ठिठुरन बनी […]